Placeholder canvas

बाराती हज़रात ज़रा ध्यान दें, समय पर पहुंचाएं बारात वरना कहीं आपके दूल्हे के साथ भी ना हो जाए कांड

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी से जुड़े कई प्रकार के वीडियो रोजाना सामने आ रहे है। शादियों में रिश्तेदारों के नाराज होने की खबरें तो आम हैं। अब दूल्हा और दुल्हन के भी नाराज होने की खबरें आए दिन वायरल होती हैं। लेकिन महाराष्ट्र से एक अनोखा मामला सामने आया है।

दूल्हा बारात लेकर आने में लेट हो गया। इससे नाराज होकर दुल्हन ऐसा कदम उठाया जो हर किसी को हैरान करने वाला है। दुल्हन ने किसी से शादी रचाई। यह पढ़ने में भले ही आपको फिल्मी लगे लेकिन यह बिल्कुल सच है। यह घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की बताई जा रही है। आइए जानते है आखिरकार दुल्हन ने दूल्हे को छोड़कर किसी और सात फेरे क्यों किए।

4 घंटा लेट पहुंची बारात

अक्सर देखा जाता है दूल्हा तय समय पर बारात लेकर नहीं पहुंचता है। कैसी भी शादी हो बारात हमेशा लेट ही पहुंचती है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में बीते सप्ताह एक शादी थी। इस में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूब नाच रहा था।

वह नाचने में इतना मस्त हो गया कि उसे पता नहीं चला कि उसकी बारात तय समय से 4 घंटा ले हो गई। दुल्हन ने वरमाला दूल्हे की बजाय किसी और के गले में डाल दी और अपना जीवन साथ चुन लिया।

दुल्हन ने किसी और के साथ ले लिए फेरे

दुल्हन के घरवालों के अनुसार शाम 4 बजे शादी का मुहुर्त निर्धारित था। लेकिन बारात और दुल्हे ने काफी इंजतार करवाया। शादी का शुभ मुहुर्त निकल गया। इसके बाद परिवारवालों ने दूल्हा ही बदलने का फैसला कर लिया। शादी में आए रिश्तेदार से बातचीत की सलाह मशिवरा करने बाद बेटी की शादी रिश्ते के एक लड़के से कर डाली।

टल्ली होकर रिश्तेदारों से की बदसलूकी

खबरों के अनुसार, दूल्हा कार्यक्रम स्थल पर 4 बजे की बजाय 8 बजे पहुंचा। वो अपने दोस्तों के नशे में पूरी तरह टल्ली हो चुका था। इतना ही नहीं समारोह में पहुंचते थे मेहमानों और रिश्तेदारों के साथ बदसलूकी करने लगा। शादी का पूरा माहौल बिगाड़ दिया।

बिना दुल्हन लौटानी पड़ी बारात

दूल्हे की ऐसी हरकत देख सभी हैरान रह गए। कोई पिता ऐसे इंसान के हाथ में अपनी बेटी का हाथ नहीं दे सकता। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी और मेहमान भी आए हुए थे। ऐस में लड़की के घरवालों ने दूसरा दूल्हा ढूंढा। शादी में आए एक रिश्तेदार से बातचीत की तो वो राजी हो गए। दूल्हे की किसी और से लड़की शादी करवा दी। नशेड़ी दूल्हे को बिना दुल्हन बैरंग ही लौटना पड़ा।