Car Washer Lottery
Car Washer Lottery

Car Washer Lottery: कब किसकी किस्मत बदल जाए कहा नहीं जा सकता। कब किसके सितारे बुलंदी पर हूँ और कब किस्मत के साथ करिश्मा हो जाए कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही हुआ उस युवक के साथ, जिसकी किस्मत चमकी तो वो 21 करोड़ की लॉटरी (Lottery Winner) जीतकर करोड़पति बन गया। लेकिन इससे पहले वो मेहनत मजदूरी कर पेट पालता था।

दुबई में रहकर कार साफ करने का काम करने वाले नेपाली युवक भरत की 21 करोड़ (Car Washer Lottery) की लॉटरी लगते ही उसकी किस्मत चमक गई। भरत ने दोस्तों के साथ मिलकर Mehzooz Draw की लॉटरी खरीदी थी, जिसका विजेता बनने के बाद अब वो अपने देश नेपाल लौट जाने की तैयारी में जुट गया।

नेपाल के युवक की दुबई में जीती 21 करोड़ की लॉटरी

भरत अपना गांव देश और घर बार छोड़कर दुबई में रोज़ी रोटी के लिए आया था। यहां वो दूसरों की कार साफ करके अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश में था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी किस्मत (Car Washer Lottery) रातों रात बदल जाएगी और वो कार क्लीनर से करोड़पति बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: OMG! मछुआरे के जाल में फंसी ‘दोमुंही’ मछली, वीडियो देख लोगों की फटी रह गई आंखें

मूल रूप से नेपाल के रहने वाले भरत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदा था। लेकिन तुम शायद उन्हें ने भी नहीं सोचा होगा की अचानक उनकी किस्मत ऐसी बलबान हुई थी कि वो सीधे 21 करोड़ का लकी ड्रॉ जीत जाएंगे। लेकिन किस्मत ने पर खेल दिखा दिया था आप में और भारत अब करोड़पति बन चुके हैं आप में लिहाजा अब वह अपने देश वापस जाना चाहते हैं। इतनी बड़ी लॉटरी जीतने वाले भारत अपने देश के पहले नागरिक हैं। वो 27 सितंबर को घर वापसी की तैयारी में हैं।

दोस्तों के साथ मिलकर खेली लॉटरी और निकला लकी ड्रॉ

भरत के जीवन बहुत संघर्षपूर्ण है। दुबई में रहकर भरत पिछले 3 सालों से कार वॉश का काम करते हैं। उसके पिता भी यहीं रिक्शा चलाते हैं। भाई बेहद बीमार रहता है। उसे ब्रेन ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारी है। जिसका इलाज दिल्ली में उसका इलाज चल रहा है। लिहाजा भरत जीती हुई लॉटरी के पैसों से जिया अपने परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने में जुट जाना चाहते हैं।

केरल के ऑटो ड्राइवर की भी चमकी किस्मत

इससे पहले केरल के रहने वाले ऑटोरिक्शा ड्राइवर अनूप ने ओणम के उपलक्ष्य में 25 करोड़ की लॉटरी जीती थी। जिसे टैक्स काटकर ₹15 करोड़ मिल जाएंगे। वहीं भरत की बात करें तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महज़ूज़ लॉटरी खरीदी थी। अब वो नेपाल वापस जा रहे हैं लेकिन फिर वापस आकर महज़ूज ड्रॉ में किस्मत आज़माएंगे।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.