ihgg
ihgg

प्रदूषण, धूल, तनाव, शरीर में आवश्यक पोषक तत्व की कमी और गलत खानपान की वजह से हेयर फॉल की समस्या होती है। वहीं, गंदगी की वजह से बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है। हेयर फॉल एक आनुवांशिकी बीमारी भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है।

आसान शब्दों में कहें तो परिवार में किसी एक सदस्य को हेयर फॉल रहने पर दूसरे सदस्य को भी यह समस्या हो सकती है। अगर आप भी हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

गुनगुने पानी से नहाएं

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना बेहद मुश्किल काम है। लोग गरम पानी से नहाते हैं। हालांकि, अत्यधिक तेज गर्म पानी से बिल्कुल न नहाएं। इससे बालों के स्कैल्प कमजोर होने लगते हैं। इससे हेयर फॉल की समस्या होती है। साथ ही डैंड्रफ भी होने लगता है।

अगर आप भी गरम पानी से नहाते हैं, तो एक चीज का अवश्य ध्यान रखें। बहुत गरम पानी से अपने बालों को न धोएं। इसके बदले में गुनगुने गर्म पानी से नहाएं।

बालों को सुखाएं

सर्दियों में लोग नहाने के बाद बालों को सुखाना भूल जाते हैं। गर्मी के दिनों में बाल अपने आप सुख जाते हैं। वहीं, सर्दियों में बाल जल्दी नहीं सूखते हैं। उन्हें सुखाना पड़ता है। इसके लिए अपने बालों को सुखाएं। साफ तौलिए से अपने बालों को सुखाएं। वहीं, नहाने के तुरंत बाद में टोपी बिल्कुल न पहनें। इससे डैंड्रफ की समस्या होती है।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे बाल मजबूत, घने और काले होते हैं। साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए नहाने के बाद बालों को अच्छी तरह सूखा लें। अब बालों में नारियल तेल लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। आप रात में सोने से पहले भी नारियल तेल लगाकर बालों की मालिश कर सकते हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.