IMG 26042022 174221 800 x 400 pixel
IMG 26042022 174221 800 x 400 pixel

सिक्किम एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जहां घूमने के लिए चाय और कॉफी के बागानों के साथ कुछ खूबसूरत वैली भी हैं। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। घने हरे भरे पेड़, बहती नदियां, बर्फ से ढके पहाड़ा और ठंडी हवाएं आपको वैली घूमने के ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। वैसे तो यहां पर कई सारी वैली है लेकिन हम आपको कुछ फेमस वैले के नाम बता रहे हैं।

सिक्किम की फेमस वैली Famous Valley of Sikkim

1) थंगू वैली

भारत चीन सीमा से पहले ये आखिरी बस्ती है। इस गांव के आगे (ऊंचाई वाले इलाके में) ट्रैवल करने के लिए अच्छा है। थंगू एक छोटा सा गांव है जहां कई लोग गुरुडोंगमार झील या मुगुथांग जाने से पहले रुकते हैं। खूबसूरत नजारे को देखने के लिए वैली से बहते तीस्ता पानी को देखें।

2) युम सैमडोंग वैली

मार्च से मई के महीने में घूमने के लिए बेस्ट वैली मे से एक है युम सैमडोंग वैली। यहां कि नैचुरल खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। ये वैली हिमालय पर्वतों से घिरी हुई है। इस वैली को आप दो से तीन घंटों में घूम सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरों को क्लिक भी करवा सकते हैं।

3) नाथंग वैली

हरे भरे पहाड़ों और बर्फ से ढकी चोटियों को देखने का जो सुकून है वो शायद ही किसी और चीज को देख कर मिलेगा! पहाड़ों से बहती नदियां, बादलों का झुंड अपने पार्टनर के साथ देखने का अलग मजा है। इस वैली पर जाने के लिए सबसे अच्छा महीना है अप्रैल से सितंबर का।

4) युमथांग वैली

सिक्किम में कई वैली हैं और उन में से एक है युमथांग वैली। पार्टनर संग इस जगह को घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। ऊंचाई पर बसी इस घाटी पर कई फूल खिलते हैं, यही वजह है कि कुछ लोग इसे फूलों की घाटी के नाम से भी जानते हैं। यहां घूमने जा रहे हैं तो जीरो पॉइंट पर जाएं, युमथांग चू के पास समय बिताएं इसके अलावा लाचेन के खूबसूरत शहर को एक्सप्लोर करें। इस घाटी को घूमने जाने का सबसे अच्छा समय है फरवरी से मिड जून।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.