Placeholder canvas

सर्दियों में हमेशा हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें 9 फूड्स, सर्दी रहेगी आपसे 9 मीटर दूर

दिल्ली-एनसीआर समेत अधित्तर राज्यों में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। ठंडी हवा ने लोगों को बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है। शीत लहर के कहर से बचने के लिए लोग भरपूर गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। ऐसे में ठंड से शरीर को बचाने के लिए हर जरूरी सावधानी बरतना चाहिए।

 

ठंड से बचने के लिए खाएं ये चीजें
1. खजूर- सर्दी के मौसम में खजूर खाना काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी,मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व शरीर को अंदर तक गर्म रखने में मदद करता है। इसके साथ ठंड में खजूर खाने से शरीर को ताकत भी मिलती है।

2. गुड़- ठंड में गुड़ का सेवन भी बहुत लाभकारी है। इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। गुड़ खाने से शरीर गर्म रहता है। सर्दी-जुकाम में भी गुड़ फायदेमंद होता है।

3. अंडा- सर्दियों में अंडा खाना काफी अच्छा होता है। अंडा ने केवल हमारे शरीर को गर्म रखता है बल्कि प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलता है। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए अंडा जरूर खाएं।

4. गर्म ड्रिंक और पानी- सर्दी के दिन में हल्क गुनगुना पानी पीएं। इसके साथ ही मसाले वाली चाय और काढ़ा पीना भी शरीर के लिए फायदेमंद है

 

5. बाजरा रोटी

ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में बाजरे की रोटी खूब खाना पसंद करते हैं। बाजरे की तासीर गर्म होती है इसलिए ये आपके शरीर को आंतरिक गर्मी प्रदान करती है। साथ ही बाजरे में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी मौजूद होता है। इससे सर्दी में आप फिट रहेंगे।

6.  गार्लिक

लहसुन की तासीर गर्म होती है ऐसे में आप सर्दियों में लहसुन का सूप, चटनी या अचार डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो लहसुन की 1-2 कली सुबह खाली पेट भी सेवन कर सकते हैं। लहसुन के सेवन से आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाती है जिससे आप इंफेक्शन से बचे रहते हैं।

 

7. ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती हैं। इससे आपका शरीर गर्म बना रहता है जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे समस्या से बचे रहते हैं। ऐसे में आप बादाम, किशमिश, मूंगफली, काजू और अखरोट आदि को डाइट में शमिल कर सकते हैं।

8. जिंजर

अदरक भी बेहद गर्म होता है। इसके सेवन से विंटर में आपकी पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है। इसको आप अदरक की चाय, पानी या काढ़ा आदि के तौर पर बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम में अदरक का रस बेहद कारगर होता है।

9. गुड़

गुड़ की तासीर बहुत गर्म होती है। इसके साथ ही गुड़ कई हेल्दी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जोकि विंटर में आपके शरीर को हेलदी रखते हैं। ऐसे में आप गुड़ की चाय या गुड़ के लड्डू आदि बनाकर खा सकते हैं।