Teacher Student Love Story
Teacher Student Love Story

Female Teacher married her student in Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले की फिजिकल टीचर मीरा और उसकी स्टूडेंट (Teacher Student Love Story) कल्पना की शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। मीरा कुंतल ने साबित कर दिया कि इश्क और जंग में सब जायज है।

मीरा ने ने अपना प्यार पाने (Teacher Student Love Story) के लिए अपना जेंडर चेंज करवा लिया और लड़की से लड़का बन गई। अपना नाम बदलकर आरव कुंतल रख लिया। 4 नवंबर को कल्पना से शादी कर ली। कल्पना ने कहा ‘अगर मेरे पति जेंडर चेंज नहीं करवाते तो भी मैं इनके साथ शादी के लिए तैयार हो जाती।’

कल्पना और आरव की लव स्टोरी (Teacher Student Love Story) बॉलीवुड फिल्मों की प्रेम कहानी की तरह है। कल्पना जिस स्कूल में पढ़ती थी, मीरा उसी में टीचर हैं। दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया। पहले दोनों की दोस्ती हुई, फिर यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं। प्यार परवान चढ़ने लगा लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा जेंडर की थी। महिला टीचर ने मीरा ने अपने प्यार को जीवनसाथी बनाने के लिए अपना जेंडर बदलवाने का फैसला लिया। 3 सर्जरी के बाद मीरा अपनी पहचान को पीछे छोड़कर आरव कुंतल बन गई।

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani ने जीवनभर जितना कमाया Mark Zuckerberg ने उससे ज्यादा 10 महीने में गंवा दिया

आरव कुंतल इस बारे में कहते हैं, ‘मैंने तय कर लिया था कि मुझे जेंड चेंज की सर्जरी करवानी है। बात 2010 की है। उस समय मैंने 12वीं की परीक्षा पास की थी। मैंने जेंडर सर्जरी के बारे में अखबार के जरिये जाना था। मैंने अपने स्तर पर धीरे-धीरे लगातार जानकारी जुटाई। तभी से मैंने इस पर रिसर्च करना चालू कर दिया था।’

मीरा ने जेंडर चेंज करवाने की सर्जरी 2019 से दिल्ली के एक अस्पताल में शुरू करवाई। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद 2021 में यह प्रक्रिया पूरी हुई। जेंडर चेंज करवाने के बाद मीरा ने अपना नाम बदलकर आरव रख लिया। सर्जरी के तीन वर्षों के दौरान कल्पना ने अपने प्यार का पूरा ख्याल रखा। फिर दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी रचा ली।

नई नवेली दुल्हन कल्पना अपनी लव स्टोरी (Teacher Student Love Story) के इस बारे में बताती हैं, ‘ये ऑपरेशन कराने जा रहे थे। इन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मेरे साथ चल सकती हो? मैंने हां में जवाब दिया। मैं भी इनके साथ दिल्ली गई। मेरे पति के एक दोस्त ने भी साथ दिया।’ कल्पना कहती हैं, ‘अगर मेरे पति जेंडर चेंज नहीं करवाते तो भी मैं इनके साथ शादी के लिए तैयार हो जाती।’

मीरा के पिता वीर सिंह का कहना है कि वह बचपन से ही लड़कों के कपड़े पहनती रही है। कभी भी उसने सलवार-सूट नहीं पहना। घर में मीरा की तीन बड़ी बहनें हैं और अब वह भाई जैसे फर्ज निभा रही है। यहां तक कि भांजे भी उसे मामा कहकर बुलाते हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूल नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा (अब आरव) कबड्डी और वालीबॉल की कोचिंग देकर छात्राओं का भविष्य उज्जवल बना रही हैं। उनकी पत्नी कल्पना भी कबड्डी की प्लेयर हैं। कल्पना को जनवरी 2023 में इंटरनेशनल प्रो-कबड्डी में भाग लेने के लिए दुबई जाना है, जहां वह अपना दमखम दिखाएंगी।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.