Placeholder canvas

कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर रजनीकांत, आधी कमाई हर साल कर देते हैं दान

दक्षिण भारतीय फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत जिनको फ़ैन्स भगवान की तरह पूजते है. रजनीकांत 71 साल के हो चुके है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था। रजनीकांत दक्षिण भारतीय सिनेमा और हिंदी सिनेमा दोनों में सफल रहे हैं।

क्या है रजनीकांत का असली नाम ?

ज्यादातर लोग रजनीकांत का असली नाम नहीं जानते हैं। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। इस अभिनेता को उनके लाखों प्रशंसक ‘थलाइवा’ के नाम से भी जानते हैं। रजनीकांत ने पिछले 46 वर्षों में अनेको सुपर हिट फिल्मों में अभिनय किया है।

रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1975 में अपनी पहली फिल्म में अभिनय किया और तब से उन्होंने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। आज की इस आर्टिकल में हम आपको रजनीकांत की टोटल नेट वर्थ के बारे में बताएँगे।

रजनीकांत फिल्मी दुनिया के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनका नाम पूरे देश और दुनिया में जाना जाता है, और अरबों लोग उनके ऐक्टिंग के दीवाने हैं। दक्षिण भारत में लोग रजनीकांत को भगवान की तरह मानते है और पूजा करते हैं। अभिनेता रजनीकांत के साथ उनके जुड़ाव के कारण फ़ैन्स ने उन्हें ‘थलाइवा’ उपनाम भी दिया है। उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा कमाती है।

रजनीकांत की एक फ़िल्म की फ़ीस कितनी होती है ?

रजनीकांत इस उम्र में भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। उन्हें देश और दुनिया के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक माना जाता है। वह अपनी फिल्मों की फीस को लेकर बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार्स को भी टक्कर देते हैं। ‘थलाइवा’ एक फिल्म के लिए 55 करोड़ रुपये चार्ज करते है।

रजनीकांत टोटल कितनी सम्पति के मालिक है ?

रजनीकांत के लिए फिल्में कमाई का बड़ा जरिया हैं। वह अपने 45 साल के फिल्मी करियर के दौरान बहुत पैसा कमाने में भी कामयाब रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार रजनीकांत की कुल संपत्ति 360 करोड़ रुपये है. उनके पास 110 करोड़ रुपये की निजी निवेश राशि भी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत अपनी सालाना आमदनी का आधा हिस्सा दान करते हैं.

चेन्नई-पुणे में है आलीशान बंगले

रजनीकांत अपने परिवार के साथ चेन्नई में खुद के एक बड़े और आलीशान घर में रहते हैं। इनके घर की खूबसूरती और भव्यता देखते ही बनती है। चेन्नई में उनके घर की कीमत 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक तरफ रजनीकांत के पास पुणे में एक बहुत बड़ा और आलीशान बंगला भी है। पुणे वाला घर भी आलीशान है।