Danushka Gunathilaka
Danushka Gunathilaka

Danushka Gunathilaka: श्रीलंका की क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से बाहर हो गई है। उसे सुपर-12 के आखिरी मैच में भी इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। हार के बाद टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है।

रिपोर्ट्स की माने तो श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद सिडनी में गिरफ्तार किया गया है। गुणथिलका जब सिडनी में इंग्लैंड से खेली थी तब श्रीलंका टीम के साथ थे। गिरफ्तारी कथित तौर पर मैच के बाद हुई है।

महिला की शिकायत पर गिरफ्तार

श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों के मुताबिक दनुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) को एक महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पुष्टि की कि 31 साल के क्रिकेट स्टार को ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल में रविवार को लगभग 1 बजे सिडनी के पूर्व में पिछले सप्ताह हुई कथित घटना को लेकर गिरफ्तार किया गया था। 29 साल की महिला का आरोप है कि गुणाथिलका ने घर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

यह भी पढ़ें: Ind vs Zim T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रही जिम्बाब्वे की चुनौती, पहले भी मिल चुकी है हार

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया के अनुसार पुलिस का आरोप है कि महिला ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए कई दिनों तक दनुष्का गुणाथिलका के साथ चैटिंग की थी। पुलिस के अनुसार, बुधवार को दोनों की मुलाकात हुई थी। आरोप है कि तभी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने महिला का यौन उत्पीड़न किया।

गुणाथिलका के बिना लौटी टीम

श्रीलंका की टीम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह कोलंबो रवाना हो गई। गुणाथिलका टीम के साथ वापस नहीं लौटे हैं। दनुष्का गुणाथिलका टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। लेकिन चोट की वजह से उन्हें टूर्नामेंट (T20 World Cup 2022) से बाहर होना पड़ा था। उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में शामिल किया गया लेकिन इसके बाद भी गुणाथिल्का टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में रुके थे।

दनुष्का गुणाथिलका ने नवंबर 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक श्रीलंका के लिए आठ टेस्ट, 47 एकदिवसीय और 46 टी20 मैच खेले हैं। वह एशिया कप 2022 जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का भी हिस्सा थे।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.