Fifa World Cup 2022 Stadium 974
Fifa World Cup 2022 Stadium 974

Stadium 974: फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup 2022) का 22वां संस्करण 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर (Qatar 2022) में शुरू हो चुका है। पहली बार किसी एशियाई देश में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इससे पहले साल 2018 में रूस ने इसकी मेजबानी की थी। फुटबॉल वर्ल्ड कप (Football World Cup) न सिर्फ पश्चिमी देशों बल्कि भारत में भी काफी देखा जाने वाला टूर्नामेंट है।

इस साल कुल 32 टीमों को आठ ग्रुप में बांटा गया है। कतर में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup 2022) के 64 मैच आठ स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन सभी सबसे आकर्षक मैदान स्टेडियम 974 (Stadium 974) है। आइए जानते हैं इस स्टेडियम्स की खासियतों के बारे में….

दुनिया का पहला टेम्पररी स्टेडियम

कतर की राजधानी दोहा में मौजूद स्टेडियम 974 (Stadium 974) इकलौता स्टेडियम है जो एक तटीय वेन्यू है। इतना ही नहीं ये दुनिया का पहला टेम्पररी स्टेडियम है, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup 2022) के मुकाबले खेले जाएंगे। स्टेडियम का निर्माण शिपिंग 974 रिसाइकल कंटेनरों और मॉड्यूलर स्टील से किया गया है। इसी वजह से इसका नाम 974 स्टेडियम रखा गया

यह भी पढ़ें: IND vs NZ T20: सूर्य के शतक के बाद हुडा ने लगया विकेट का ‘चौका’, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 65 रन से रौंदा

स्टेडियम को फेनविक इरिबैरेन आर्किटेक्ट्स द्वारा डिजाइन की गई थी। स्टेडियम का निर्माण 450,000 वर्ग मीटर के वाटरफ्रंट साइट पर किया गया है, जिसमें 40000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

974 स्टेडियम का इतिहास (History of Stadium 974)

स्टेडियम को शुरू में रास अबू अबूद स्टेडियम के नाम से घोषित किया गया था। 20 नवंबर 2021 को एक लॉन्च इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर स्टेडियम का नाम बदलकर स्टेडियम 974 (Stadium 974) कर दिया गया।

974 स्टेडियम में पहला मैच 30 नवंबर 2021 को संयुक्त अरब अमीरात और सीरिया के बीच 2021 फीफा अरब कप के उद्घाटन के दिन खेला गया था। वहीं, टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम ने कुल पांच मैचों की मेजबानी की।

974 स्टेडियम में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप मैच (World Cup matches in Stadium 974)

स्टेडियम 974, फीफा वर्ल्ड कप के दौरान सात मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें छह ग्रुप गेम और एक राउंड ऑफ 16 नॉकआउट मैच होगा।

  • 22 नवंबर- ग्रुप सी: मेक्सिको बनाम पोलैंड (1900 स्थानीय समय)
  • 24 नवंबर- ग्रुप एच: पुर्तगाल बनाम घाना (1900 स्थानीय समय)
  • 26 नवंबर- ग्रुप डी: फ्रांस बनाम डेनमार्क (1900 स्थानीय समय)
  • 28 नवंबर- ग्रुप जी: ब्राजील बनाम स्विट्ज़रलैंड (1900 स्थानीय समय)
  • 30 नवंबर- ग्रुप एच: पोलैंड बनाम अर्जेंटीना (स्थानीय समय 2200)
  • 02 दिसंबर- ग्रुप जी: सर्बिया बनाम स्विट्जरलैंड (स्थानीय समय 2200)
  • 05 दिसंबर- 16 का राउंड: 1G v 2H (2200 स्थानीय समय)

कैसे पहुंचें (How to get Stadium 974)

दर्शकों और फैंस दोहा मेट्रो का उपयोग करके स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं। रास अबू अबूद स्टेशन (गोल्ड लाइन) स्टेडियम से सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर है। यह दोहा कॉर्निश के करीब भी है, जहां दर्शक पैदल भी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: FIFA 2022: 29 दिन, 64 मैच, यहां जानें फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पूरा शेड्यूल

स्टेडियम से जुड़े फैक्ट्स (Legacy and Sustainability of Stadium 974)

  • पहला फीफा स्टेडियम, जिसे वर्ल्ड कप के बाद पूरी तरह से नष्ट किया जा सकता है और किसी अन्य जगह पर रिसाइकल किए हुए स्टील से फिर से तैयार किया जा सकता है।
  • स्टेडियम को इसके डिजाइन और निर्माण दोनों के लिए ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट सिस्टम (जीएसएएस) से 5-स्टार रेटिंग मिली है।
  • स्टेडियम में बैठने वाले दर्शकों को एयर कंडीशनिंग की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि इसे प्राकृतिक रूप से हवादार बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • किसी अन्य स्टेडियम तुलना में 40% तक पानी की खपत को कम करता है।

Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.