Placeholder canvas

पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का चौंकाने वाला बयान, भारत में कुछ लोग आपके फेल होने का इंतजार करते हैं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने इस बार एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। रवि शास्त्री ने भारत के लिए क्रिकेट खेला और इसके बाद कमेंट्री की भूमिका निभाई। भारतीय टीम के हेड कोच भी वो बने और उनके कार्यकाल में टीम इंडिया को बहुत सफलता मिली। रवि शास्त्री जब हेड कोच थे तब उनके ऊपर कई आरोप भी लगे। रवि शास्त्री ने कभी इन चीजों का जवाब नहीं दिया।

दिग्गज रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा

रवि शास्त्री ने अब इंटरव्यू में बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारे देश में कुछ लोग होते हैं जो आपके फेल होने का इंतजार करते हैं। खासतौर पर भारत देश में ऐसा जरूर होता है। मेरी चमड़ी बहुत मोटी थी। अपने देश में सभी को मोटी चमड़ी रखनी होती है क्योंकि आपको खराब लोगों से बचना होता है। यहां हर दिन आपको जज किया जाता है। हमने आक्रामक क्रिकेट खेला और ऐसे ही हम खेलना भी चाहते थे। विदेश में खेलते समय हम लोगों का ऐसा ही एटीट्यूड होता था। मैंने इस बारे में प्लेयर्स को कहा था कि आपको सभी चीजों का जवाब देना है।

रवि शास्त्री ने कोच के रूप में शानदार काम किया

शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया को विदेश में भी काफी सफलता मिली। पहले ऐसा नहीं होता था। टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स ने विदेश में जाकर आक्रामक रवैय्या अपनाया। शायद इस वजह से ही सभी सफल हुए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में दो सीरीज पर कब्जा जमाया। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में भी प्रदर्शन जबरदस्त रहा। विराट कोहली को एक कप्तान के रूप में शास्त्री ने ही बेहतर बनाया था।