Sehar Shinwari
Sehar Shinwari

Sehar Shinwari: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का रोमांच चरम पर है और सुपर-12 के कुछ ही मुकाबले बचे हुए हैं, लेकिन अभी भी दोनों ग्रुप में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर टीम दांव खेल रही हैं। किसी का भी नाम ऑफिशली कन्फर्म नहीं हुआ है।

भारत से हारने के बाद पाकिस्तान जिम्बाब्वे से हार गया था और अब आज उसने जब साउथ अफ्रीका को हराया तो उसकी भी उम्मीदों को पर लग गए। हालांकि, उसे क्वॉलिफाइ (T20 World Cup 2022) करने के लिए का जरूरी फैक्ट यह है कि जिम्बाब्वे को भारत पर जीत दर्ज करनी होगी। इसके लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी (Sehar Shinwari) ने एक आकर्षक ऑफर भी दिया है।

सेहर शिनवारी का ऐलान भारत को हराओ शादी करुंगी

उन्होंने (Sehar Shinwari) ट्वीट करते हुए जिम्बाब्वे को ऑफर दिया है कि अगर वह अगले मुकाबले में भारतीय टीम को हरा देती है तो वह जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेंगी। उन्होंने ट्वीट किया- मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करुंगी। अगर उनकी टीम करिश्माई अंदाज में अगले मुकाबले में भारत को हरा देती है। इसके बाद तो उनके ट्वीट ने इंटरनेट पर आग लगा दी। हजारों की संख्या में लाइक्स मिले हैं तो सैकड़ों लोगों ने रीट्वीट किया है।

भारत vs जिम्बाब्वे मुकाबला है 6 नवंबर को

भारतीय टीम को अपना आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे से खेलना है। यह मुकाबला सुपर-12 का भी आखिरी होगा। यह मुकाबला 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यानी यह मैच वहीं होगा, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला था। यहां हार के बाद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने भी हरा दिया था।

भारत की हार हो भी जाए तो भी पाकिस्तान नहीं पहुंचेगा सेमी में, क्योंकि…

उसके बाद से ही माना जा रहा है कि पाकिस्तान का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन आज जब उसने साउथ अफ्रीका को हराया तो उसकी उम्मीदें कायम रहीं। हालांकि, पॉइंट्स टेबल में वह अब भी 4 अंक लेकर भारत और साउथ अफ्रीका के बाद तीसरे नंबर पर है। जिम्बाब्वे ने अगर भारत को हरा भी दिया तो पाकिस्तान तभी सेमीफाइनल में पहुंचेगा, जब वह अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराएगा।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.