Placeholder canvas

आईपीएल में मुंबई का सबसे खराब दौर, लगातार 8 वीं हार, 36 रन से हारकर प्लेऑफ से बाहर

IPL 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने शानदार सेंचुरी लगाई। जवाब में मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई। लखनऊ ने ये मुकाबला 36 रन से जीत लिया। मुंबई की ये लगातार 8वीं हार इस सीजन में रही।


लखनऊ के बल्लेबाज फेल लेकिन केएल राहुल का शतक

लखनऊ की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। टीम का स्कोर 27 रन था और डी कॉक आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और मनीष पांडे के बीच अच्छी साझेदारी हुई। 82 रन पर लखनऊ का दूसरा विकेट पांडे के रूप में गिरा। पांडे ने 22 गेंदों में 22 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा विकेट पर टिक नहीं पाए।

केएल राहुल ने जरूर एक छोर संभाल कर रखा था और वो धैर्य के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। केएल राहुल ने 62 गेंदों में 103 रन बनाए। राहुला ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। और टीम का स्कोर 20 ओवर में 168 पहुंचाया। मुंबई की तरफ से पोलार्ड ने 2, बुमराह ने 1, रिले ने 2 और डेनियल सैम्स ने 1 विकेट लिया।


आसान लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई मुंबई

मुंबई के लिए इस बार आसान लक्ष्य था लेकिन इस बार भी बल्लेबाज फेल रहे। मुंबई की शुरूआत अच्छी रही। ईशान किशन और रोहित ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। ईशान किशन इस बार भी लय में नजर नहीं आए और 20 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लगातार मुंबई को झटके लगे। मुंबई को सबसे बड़ा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित ने 31 गेंदो में 39 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार भी इस बार कुछ नहीं कर पाए।

अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने काफी कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। वर्मा ने 27 गेंदों में 38 रन बनाए। पोलार्ड एक छोर पर खड़े थे और मुंबई की उम्मीदें जिंदा थी लेकिन अंत में वो भी कुछ नहीं कर पाए। पोलार्ड भी 20 गेंदों में 19 रन ही बना पाए। लखनऊ की तरफ से सभी गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, जेसन होल्डर, आयुष बडोनी ने 1 विकेट हासिल किया। कुनाल पांड्या ने 3 विकेट हासिल किए। इस तरह मुंबई ये मुकाबला 36 रन से जीत गई। इसी के साथ इस सीज़न में मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया है l