Placeholder canvas

वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, नीम करोली बाबा के आश्रम में की पूजा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वृंदावन (Vrindavan) में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ पहुंचीं।

उन्हें नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba Ashram) के आश्रम में देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर विराट अनुष्का शर्मा के फैंस तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों छुट्टियों पर हैं। इस दौरान विराट और अनुष्का धार्मिक यात्रा पर हैं।

 

बाबा की समाधि पर एक घंटे लगाया ध्यान

बुधवार को ये दंपति वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम में पहुंचा। यहां उन्होंने बाबा की समाधि पर ध्यान लगाया। आश्रम में घूमते हुए उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

बताया जाता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करोली बाबा बड़े भक्त हैं। बुधवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ यहां पहुंचे, जहां उनके फैंस पहुंच गए थे, भीड़ को देखकर विराट अनुष्का शर्मा ने फैंस का हाथ दिखाकर अभिवादन स्वीकार किया।

परिवार के साथ पहुंचे वृंदावन

बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आश्रम के मैनेजर ने बताया कि परिवार यहां करीब एक घंटे तक रुका।

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गए थे। जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। बताया गया है कि बिना किसी लाइमलाइट में आए दोनों ने दर्शन किए।

 

फिल्म रिलीज का इंतजार कर रही हैं अनुष्का

बताया गया है कि अनुष्का शर्मा ‘चकदा एक्सप्रेस’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसमें वह टाइटिलर की भूमिका निभाएंगी। इसके 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म से अनुष्का शर्मा को काफी उम्मीदें है।