अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) …डेथ बॉलिंग एक्सपर्ट ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। शनिवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (IPL 2023 MI vs PBKS) के बीच खेले गए मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने स्टंप तोड़ू गेंदबाजी कर MI के बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले। लास्ट ओवर में उन्होंने महज 2 रन दिए और 2 स्टंप तोड़ डाले।
IPL 2023 MI vs PBKS: तीसरी गेंद पर तोड़ा स्टंप
पहला स्टंप अर्शदीप (Arshdeep Singh) ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर तोड़ा। लास्ट ओवर में एमआई को 15 रन बनाने थे, लेकिन तीसरी ही गेंद पर उन्होंने स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज तिलक वर्मा को ऐसा झटका दिया कि वे इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए अर्शदीप ने सटीक यॉर्कर डाली और तूफानी गेंद से इतना तेज प्रहार किया कि मिडल स्टंप बीच में से टूट गया।
Arshdeep Singh breaks middle stump bowling to Tilak Verma in the final over #MIvPBKS pic.twitter.com/M8bOuwGQFm
— Vecna is cursed (@forza4hz) April 22, 2023
IPL 2023 MI vs PBKS: चौथी गेंद पर उड़ाया स्टंप
आखिरकार तिलक को महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। अब बारी थी अगली बॉल की। नए बल्लेबाज नेहल वढेरा इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर आए। अपनी पहली ही गेंद का सामना करने उतरे नेहल को अर्शदीप (Arshdeep Singh) ने एक बार फिर बुलेट बॉल फेंकी और स्टंप को दूर तक उड़ा डाला। एक बार फिर अर्शदीप स्टंप पर कहर बनकर टूटे और इसे भी तोड़ डाला।
यह भी पढ़ें: Tata Altroz CNG: देश की पहली 2 सिलिंडर वाली CNG Car की बुकिंग शुरू, मात्र 21 हजार में हो जाएगी आपकी
Back to back stump tod diya
Arshdeep Singh 🥵 pic.twitter.com/sPyb4Z0Hnr— Mayur Jain (@MAYUR448) April 22, 2023
Press F to pay respect to the stumps ☠️#MIvPBKS #JazbaHaiPunjabi #SaddaPunjab #TATAIPL pic.twitter.com/Us3mjuB9Zr
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 22, 2023
अर्शदीप ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की और लास्ट ओवर में महज 2 रन देकर अपनी टीम को 13 रनों से शानदार जीत दिला दी। उन्होंने कुल 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए।