Placeholder canvas

IND vs SL 2nd Odi: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 2-0 से बना लेगी अजेय बढ़त!, श्रीलंका 215 रन पर ढेर

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने उसे 39.4 ओवर में 215 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारतीय टीम गुवाहाटी में पहला वनडे मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मुकाबले में जीतकर उसकी नजर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।

सीरीज जीतने के लिए भारत को बनाने होंगे 216 रन
श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे में 216 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने उसे 39.4 ओवर में 215 रनों पर ऑल आउट कर दिया। मोहम्मद सिराज ने 40वें ओवर में दो विकेट लेकर लंकाई टीम को समेट दिया। उन्होंने लाहिरू कुमारा को क्लीन बोल्ड कर दिया। कुमारा दो गेंद पर खाता भी नहीं खोल पाए।

सिराज ने मैच में तीन विकेट लिए। उन्होंने 5.4 ओवर में 30 रन दिए। सिराज के अलावा कुलदीप यादव भी काफी सफल रहे। कुलदीप ने 10 ओवर में 51 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें चोटिल युजवेंद्र चहल की जगह इस मैच में खेलने का मौका मिला था।

श्रीलंका के लिए डेब्यू करने वाले नुवानिदु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उनके अलावा कुशल मेंडिस ने 34 और दुनिथ वेलालगे ने 32 रन बनाए। वानिंदु हसरंगा ने 21 और अविष्का फर्नांडो ने 20 रनों का योगदान दिया।

कसुन रजिता 17 रन बनाकर नाबाद रहे। चमिका करुणारत्ने ने 17 और चरित असलंका ने 15 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले कप्तान दसुन शनाका इस मुकाबले में फेल रहे। वह सिर्फ दो रन ही बना सके। धनंजय डी सिल्वा खाता भी नहीं खोल पाए।

भारत के लिए कुलदीप और सिराज के तीन-तीन विकेट के अलावा उमरान मलिक ने दो विकेट झटके। अक्षर पटेल को एक सफलता हासिल हुई। टीम इंडिया  ने अगर इस मैच को जीत लेती है तो वह सीरीजी में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।