IND W vs SL W
IND W vs SL W

महिला एशिया कप का फाइनल (Asia Cup 2022 Final) मैच भारत और श्रीलंका (IND W vs SL W) के बीच है। दोनों टीमें पांचवीं बार एशिया कप के फाइनल में भिड़ रही हैं।

भारत (IND W vs SL W) ने सबसे ज्यादा छह बार यह टूर्नामेंट (Asia Cup 2022 Final) जीता है, जबकि श्रीलंका की टीम चार बार फाइनल में हार चुकी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य रखा है।

भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य

श्रीलंकाई टीम (IND W vs SL W) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं। सातवीं बार महिला एशिया कप जीतने के लिए भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य है। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 18 रन इनोका रणवीरा ने बनाए। वहीं, भारत के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट झटके।

श्रीलंका की बल्लेबाजी फ्लॉप

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। कप्तान चमारी आटापट्टू और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी की सलामी जोड़ी ने काफी धीमी शुरुआत की। तीसरे ओवर में आठ रन के स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को पहला झटका लगा है। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 गेंदों में छह रन बनाकर रन आउट हुईं। यहीं से श्रीलंका का पतन शुरू हो गया। नौ रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा।

यह भी पढ़ें: दोबारा लॉन्च होने जा रही Yamaha RX100, सड़कों पर फिर से राज करेगी हर दिल अजीज बाइक

रेणुका सिंह ने माधवी को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने पांच गेंद में एक रन बनाया। इसी स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज संजीवनी दो गेंदों में चार रन बनाकर रन आउट हुईं। अगली ही गेंद पर रेणुका ने हसिनी परेरा को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया और श्रीलंका के चार विकेट गिर गए। पावरप्ले के अंदर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। रेणुका ने कविशा दिलहारी को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया।

राजेश्वरी गायकवाड़ ने नीलाक्षी डी सिल्वा को बोल्ड करके भारत को छठी सफलता दिलाई। नीलाक्षी ने आठ गेंदों में छह रन बनाए। इस समय श्रीलंका का स्कोर 18 रन था। स्नेह राणा ने अपनी ही गेंद पर शेहानी का कैच पकड़ श्रीलंका को सातवां झटका दिया। इस समय श्रीलंका का स्कोर 25 रन था।

अंत में पुछल्ले बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। रानासिंघे 20 गेंदों में 13 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ का शिकार बनी। स्नेह राणा ने सुगंधिका कुमारी को बोल्ड कर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। सुगंधिका ने 24 गेंदों में छह रन बनाए। हालांकि, आखिरी विकेट के लिए कुलसूर्या और रणवीरा ने 22 रन की साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर 66 रन तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: PS1 की रिकॉर्ड कमाई 400 करोड़ पार, Godfather ने जड़ा शतक, The Ghost भूत की तरह गायब

भारत ने रिकॉर्ड 6 बार जीता खिताब

गौरतलब है कि हालांकि, श्रीलंकाई टीम अब तक महिला एशिया कप नहीं जीत पाई है। अब तक कुल सात बार महिला एशिया कप का आयोजन हुआ है और शुरुआती छह बार भारतीय टीम ने यह खिताब जीता। वहीं, 2018 में बांग्लादेश की टीम चैंपियन बनी।

श्रीलंकाई टीम चार बार एशिया कप का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन हर बार उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस बार लंकाई टीम इतिहास बदलने की कोशिश करेगी। वहीं भारत की कोशिश पांचवीं बार एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर सातवीं बार खिताब जीतने की होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हर्षिता मांडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.