PHHHHAAAAA
PHHHHAAAAA

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल (Indian Premier League) के 16वें सीजन के लिए आज कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस ऑक्शन के लिए कुल 405 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो कि अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस निलामी के जरिए सभी 10 टीमें अपनी स्क्वॉड पूरा करना चाहेंगी।

 

जो खिलाड़ी बिके (sold players)

केन विलियमसन

टीम: गुजरात टाइटंस
बेस प्राइस: 2 करोड़
सोल्ड प्राइस: 2 करोड़

-हैरी ब्रूक

टीम: सनराइजर्स हैदराबाद
बेस प्राइस: 1.50 करोड़
सोल्ड प्राइस: 13.25 करोड़

जो खिलाड़ी नहीं बिके (unsold Players)

IPL Auction: ये है आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
1. क्रिस मॉरिस – 16.25 करोड़- 2021- राजस्थान रॉयल्स
2. युवराज सिंह- 16 करोड़ – 2015- दिल्ली डेयरडेविल्स

 

3. पैट कमिंस- 15.5 करोड़- 2020- कोलकाता नाइट राइडर्स
4. ईशान किशन- 15.25 करोड़- 2022- मुंबई इंडियंस
5. काइल जैमीसन- 15 करोड़- 2021- रॉयल चेलैंजर्स बैंगलोर

 

जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat)

जयदेव उनादकट ने बर्षों बाद टीम इंडिया में वापसी की है। जयदेव उनादकट के नेतृत्व में उनकी घरेलू टीम सौराष्ट्र ने इस साल दो घरेलू खिताब जीते। सौराष्ट्र ने 2022 में जयदेव के नेतृत्व में रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जीती। उनादकट ने पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ एक बड़ा अनुबंध हासिल किया था, लेकिन प्रदर्शन देने में असफल रहे। हालांकि आईपीएल 2023 की नीलामी में उच्च कीमत प्राप्त करने की बहुत संभावना है।

 

मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal)

मयंक अग्रवाल ने आगामी आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है। पिछले साल वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया है। मिनी ऑक्शन में भारतीय सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल पर कई टीमें बोली लगा सकती हैं।

 

नारायण जगदीशन (Narayan Jagadeesan)

नारायण जगदीशन 2023 की आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। जगदीशन ने 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए काफी रन बनाए हैं। चेन्नई के इस खिलाड़ी ने एक के बाद एक लगातार 5 शतक बनाए। अब इस खिलाड़ी पर ऑक्शन में ऊंची बोली लग सकती है।

 

मनीष पांडे (Manish Pandey)

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी मनीष पांडे को इस साल आईपीएल ऑक्शन में एक करोड़ की बेस प्राइज में रखा गया है। वे अब तक कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। 2022 के आईपीएल में वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे जिसकी वजह से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि वे डोमेस्टिक में रन बना रहे हैं जिसके चलते उन पर इस साल भी बोली लग सकती है।

 

शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson)

सौराष्ट्र के खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन पर आईपीएल 2023 की नीलामी में बड़ी बोली लगने की संभावना है। शेल्डन ने अपनी टीम को विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के फाइनल में एक महत्वपूर्ण पारी खेलकर जीत दिलाई। वे बल्लेबाजी के साथ साथ विकेट कीपिंग भी करते हैं जिसके चलते उन्हें हर टीम के एकस्ट्रा विकेटकीपर के रुप में भी शामिल करना चाहेगी।

 

1. सैम कुरेन (Sam Curran) – सैम कुरेन ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। उनके पास नई और पुरानी गेंद से विकेट लेने की क्षमता है। बात चाहे डेथ ओवर्स की हो या फिर निचले क्रम में आकर विस्फोटक बल्लेबाजी करने की, सैम कुरेन के लिए यह बाएं हाथ का काम है। यही वजह है कि 24 साल के इस तूफानी ऑलराउंडर के ऊपर इस बार ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है।

 

 

2. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) – बेन स्टोक्स पर आईपीएल 2023 की ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है। साल 2017 के आईपीएल ऑक्शन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने स्टोक्स पर 14.5 करोड़ रूपए की बोली लगाई थी, स्टोक्स पर इस मिनी आईपीएल में भी बड़ी बोली लग सकती है।

 

3. कैमरून ग्रीन (Cameron Green)– ऑस्ट्रेलिया के इस युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में महंगी बोली लग सकती है। ग्रीन ने सितंबर में जब ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आई थी तो टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 214.54 की स्ट्राइक रेट से दो शानदार अर्धशतक जड़े थे। इनके पास लंब-लंबे हिट जड़ने की अद्भुत क्षमता है। ऐसे में सभी टीमें इन्हें अपनी टीम में जरुर शामिल करना चाहेगी।

 

4. आदिल रशीद (Adil Rashid) – इंग्लैंड का यह अनुभवी लेग स्पिनर मिनी ऑक्शन में महंगा बिक सकता है। आदिल रशीद को नवंबर में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया था। इसके चलते उन पर भी टीमें करोड़ो रुपए बरसा सकती हैं।

 

5. रिले रोसोब (Rilee Rasob) – साउथ अफ्रीका से आने वाले इस बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज पर सभी टीमों की निगाहें होंगी। इनके पास ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की जबरदस्त क्षमता है। खास बात ये है कि यह टॉप ऑर्डर से लेकर निचले क्रम में आकर मैच का रूख मोड़ सकते हैं। ऐसे में इन पर भी सभी टीमों की निगाहें होंगी।

 

2 करोड़ के बेस प्राइज वाले 19 खिलाड़ी

केन विलियमसन, राइली रुसो, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्न, आदिल रशीद, ट्रेविस हेड, रासी वान डर डसेन, जिमी नीशम, क्रिस लिन, क्रैग ओवर्टन और जैमी ओवर्टन, कैमरून ग्रीन, जेसन होल्डर, बेन स्टोक्स, टॉम बैंटन, निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट

 

1.5 करोड़ की बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

सीन एब्बोट, नाथन कूल्टर-नाइल, , जाय रिचर्डसन, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक और टाइमल मिल्स, जेसन रॉय, राइली मेरिडिथ, शेर्फन रदरफोर्ड, डेविड मलान, विल जैक्स, एडम जम्पा।

 

1 करोड़ की बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, जो रूट, हेनरिक क्लासेन, अकील होसैन, मुजीब-उर रहमान, तब्रैज शम्सी, डेरिल मिचेल, मोहम्मद नबी, काइल जेमिसन, एंड्रयू टाई, ल्यूक वुड, डेविड वीसे, मोजेज हेनरिक्स, मैट हेनरी, रोस्टन चेज और रहकीम कॉर्नवॉल, शाई होप, टॉम लैथम, माइकल ब्रैसवेल।

IPL 2023 Auction: टीम के पास बचे हुए पैसे
हैदराबाद- 42.25 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ रुपए

 

चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ रुपए
गुजरात टाइटंस- 1925 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ रुपए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 8.75 करोड़ रुपए
कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ रुपए
आईपीएल 2023 नीलामी का सीधा प्रसारण किस चैनल पर होगा?
आईपीएल 2023 नीलामी (IPL Auction 2023 Live Telecast) का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.