GDDDAAA
GDDDAAA

South Korea ने world Cup में बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत portugal को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ ही उसने नॉकआउट में अपना स्थान पक्का कर लिया। कोरिया की टीम 2010 के बाद पहली बार अंतिम-16 में पहुंची है।

Portugal के लिए मैच में रिकार्डो होर्ता ने पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। 27वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने मैच में वापसी की। उसके लिए किम यूंग ग्वोन ने पहला गोल किया। उन्होंने पिछले विश्व कप में जर्मनी के खिलाफ भी पहला गोल किया था। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी थीं। इंजरी टाइम में ह्वांग ही चैन ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।

football world cup में शुक्रवार (दो दिसंबर) को पुर्तगाल का सामना दक्षिण कोरिया हुआ। ग्रुप-एच में पुर्तगाल को कोरिया ने 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए। वह दूसरे पायदान पर रहा। पुर्तगाल तीन मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

korea world cup में 11वीं बार खेल रहा है। वह तीसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। इससे पहले 2002 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2010 में वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी थी।

दोनों टीमें में इस प्रकार हैं

साउथ कोरिया: Kim Seung Gyu (goalkeeper) Kim Jin Su, Kim Young Gwon, Kwon Kyung Won, Kim Moon Hwan;, Jung Woo Young, Hwang In Beom, Lee Kang In, Lee Jae Sung, Son Heung Min (Captain), Cho Gui Sung.

पुर्तगाल: Diego Costa (goalkeeper), Diego Dalot, Antonio Silva, Pepe, Joao Consuelo, Ruben Neves, Matheus Nunes, Ricardo Horta, Joao Rio, Vitinha, Cristiano Ronaldo (captain).


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.