FIFA 2022 Switzerland vs Cameroon
FIFA 2022 Switzerland vs Cameroon

FIFA 2022: फीफा विश्व कप (Fifa World Cup 2022) में अपने पहले मैच में स्विट्जरलैंड ने कैमरून (Switzerland vs Cameroon) को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच का एकमात्र गोल एंबोलो ने किया। उन्होंने मैच के 48वें मिनट में शकीरी के शानदार पास पर गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।

FIFA 2022 Switzerland vs Cameroon: स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराया

स्विट्जरलैंड ने कैमरून (Switzerland vs Cameroon) को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2022 में विजयी आगाज किया है। इस मुकाबले की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड की टीम फेवरेट मानी जा रही थी, लेकिन पहले हाफ में कैमरून ने शानदार खेल दिखाया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि, कोई भी टीम पहले हाफ में गोल नहीं कर पाई।

दूसरा हाफ शुरू होते ही स्विट्जरलैंड ने शानदार गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। 48वें मिनट में एंबोलो ने शकीरी के बेहतरीन पास को गोल में बदला। इसके बाद भी दोनों टीमें गोल करने की भरपूर कोशिश करती रहीं, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। एंबोलो का गोल निर्णायक साबित हुआ और नीदरलैंड ने खुद को उलटफेर का शिकार होने से बचा लिया।

इस मैच में स्विट्जरलैंड का गेंद पर नियंत्रण 51 फीसदी था तो कैमरून का नियंत्रण 49 फीसदी था। दोनों टीमों के खिलाड़ी दो-दो बार ऑफसाइड भी रहे। हालांकि, स्विट्जरलैंड ने 11 कॉर्नर हासिल किए, जबकि कैमरून की टीम सिर्फ पांच कॉर्नर हासिल कर पाई। स्विट्जरलैंड के दो और कैमरून के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड मिला।

कैमरून ने गोल करने के आठ प्रयास किए। इनमें से पांच शॉट टारगेट पर भी थे, लेकिन यह टीम किसी में भी गोल नहीं कर सकी। स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ने इस मैच में कई बेहतरीन बचाव किए। वहीं, स्विट्जरलैंड ने गोल करने के सात प्रयास किए। इनमें से तीन टारगेट पर थे और एक में यह टीम गोल करने में सफल रही।

FIFA 2022 Switzerland vs Cameroon: दोनों टीमों की स्टार्टिंग 11

स्विट्जरलैंड (4-5-1): यान सोमेर, सिल्वन विडमेर, निको एल्वेदिक, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीयूलर, ग्रेनाइट जहाका (कप्तान), मोहम्मद सोव, रुबेन वर्गास, जेरदान शकीरी, ब्रील एम्बोलो।

कैमरून 4-3-3: आंद्रे ओनाना, निकोलस एनकोउलू, कोलिन्स एफएआई, जीन-चार्ल्स कैस्टेलेटो, नूहौ टोलो, आंद्रे-फ्रैंक जाम्बो एंगुइसा, सैमुअल गौएट, मार्टिन हांग्ला, कार्ल टोको एकांबी, चोपो-मोटिंग एरिक मैक्सिम (कप्तान), ब्रायन म्ब्यूमो।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.