Fifa 2022 South Korea vs Portugal
Fifa 2022 South Korea vs Portugal

Fifa 2022: फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) में शुक्रवार (दो दिसंबर) को पुर्तगाल का सामना दक्षिण कोरिया (South Korea vs Portugal) हुआ। ग्रुप-एच में पुर्तगाल को कोरिया ने 2-1 से हरा दिया।

इस जीत (Fifa 2022 South Korea vs Portugal) के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए। वह दूसरे पायदान पर रहा। पुर्तगाल तीन मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

Fifa 2022 South Korea vs Portugal: दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को हराया

दक्षिण कोरिया ने विश्व कप में बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ ही उसने नॉकआउट में अपना स्थान पक्का कर लिया। कोरिया की टीम 2010 के बाद पहली बार अंतिम-16 में पहुंची है।

पुर्तगाल के लिए मैच में रिकार्डो होर्ता ने पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। 27वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने मैच में वापसी की। उसके लिए किम यूंग ग्वोन ने पहला गोल किया। उन्होंने पिछले विश्व कप में जर्मनी के खिलाफ भी पहला गोल किया था। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी थीं। इंजरी टाइम में ह्वांग ही चैन ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।

कोरिया विश्व कप में 11वीं बार खेल रहा है। वह तीसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। इससे पहले 2002 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2010 में वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी थी।

Fifa 2022 South Korea vs Portugal: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

दक्षिण कोरिया: किम सेउंग ग्यू (गोलकीपर) किम जिन सु, किम यंग ग्वोन, क्वोन क्यूंग वोन, किम मून ह्वान;, जंग वू यंग, ह्वांग इन बीओम, ली कांग इन, ली जे सुंग, सोन ह्यूंग मिन (कप्तान),चो गुए सुंग।

पुर्तगाल: डिएगो कोस्टा (गोलकीपर) डिएगो डालोट, एंटोनियो सिल्वा, पेपे, जोआओ कंसेलो, रुबेन नेवेस, माथियस नूनेस, रिकार्डो होर्ता, जोआओ रियो, वितिन्हा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (कप्तान)।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.