Fifa 2022 Qatar vs Senegal
Fifa 2022 Qatar vs Senegal

Fifa 2022: फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के छठे दिन शुक्रवार (25 नवंबर) को मेजबान कतर को सेनेगल (Qatar vs Senegal) ने 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने ग्रुप-ए में अपना खाता खोला।

दूसरी ओर, मेजबान कतर (Qatar vs Senegal) की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पहले मैच में इक्वाडोर ने हराया था। कतर लगातार दो हार के बाद विश्व कप (Fifa 2022) से बाहर हो गया। नीदरलैंड और इक्वाडोर के बीच मैच के ड्रॉ होने के बाद उसकी उम्मीदें समाप्त हो गईं। अब उसे नीदरलैंड के खिलाफ एक मैच खेलना है। उस मैच को जीतने के बावजूद उसके तीन अंक ही होंगे।

Fifa 2022 Qatar vs Senegal: मेजबान कतर की लगातार दूसरी हार

मेजबान कतर को सेनेगल ने 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने ग्रुप-ए में अपना खाता खोला। कतर के लिए इस मैच में एक ही बात अच्छी हुई कि इसके लिए मोहम्मद मुंटारी ने पहला गोल किया। उसके लिए विश्व कप इतिहास में यह पहला गोल है। कतर ने पिछले मैच के मुकाबले इस बार अच्छा खेल दिखाया और खुद के लिए कई मौके बनाए। हालांकि, वह सेनेगल के अनुभव के सामने नहीं टिक पाया।

मेजबान कतर की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पहले मैच में इक्वाडोर ने हराया था। कतर लगातार दो हार के बाद विश्व कप से बाहर हो गया। नीदरलैंड और इक्वाडोर के बीच मैच के ड्रॉ होने के बाद उसकी उम्मीदें समाप्त हो गईं। अब उसे सेनेगल के खिलाफ एक मैच खेलना है। उस मैच को जीतने के बावजूद उसके तीन अंक ही होंगे। कतर दो ही मैच के बाद विश्व कप से बाहर होने वाला पहला मेजबान देश है। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के बाद पहले ही दौर में बाहर होने वाला कतर दूसरा मेजबान देश होगा। विश्वकप में लगातार पहले दो मैच हारने वाली कतर पहली टीम बन गई।

Fifa 2022 Qatar vs Senegal: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

कतर: मेशाल बर्शम (गोलकीपर), पेड्रो मिगुएल, इस्माइल मोहम्मद, बौआलेम खौखी, अब्देलकरीम हसन, होमम अहमद, करीम बौदियाफ, असिम मदिबो, हसन अल हयदोस (कप्तान), अल्मोएज अली, अकरम अफीफ।

सेनेगल: एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), यूसुफ सबली, कालिदौ कुलिबली (कप्तान), इस्माइल जैकब्स, अब्दौ डियालो, इद्रिस गूयए, नम्पालिस मेंडी, क्रेपिन दत्ता, बोलाये दीया, इस्माइला सर्र, फमारा डिधिउ।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.