Fifa 2022 Ecuador vs Senegal
Fifa 2022 Ecuador vs Senegal

Fifa 2022: कतर विश्व कप (Qatar Fifa World Cup 2022) के ग्रुप ए में सेनेगल ने इक्वाडोर (Ecuador vs Senegal) को 2-1 से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले को जीतकर सेनेगल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वह 20 साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ने में सफल रहा है।

2002 में सेनेगल (Fifa 2022 Ecuador vs Senegal) की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। दूसरी ओर, इक्वाडोर की टीम का सपना टूट गया। अगर वह इस मैच को ड्रॉ भी करा लेती तो आगे बढ़ जाती। इक्वाडोर 2006 में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।

Fifa 2022 Ecuador vs Senegal: सेनेगल की शानदार जीत

सेनेगल ने अपने स्टार खिलाड़ी सादियो माने की अनुपस्थिति में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। उसने करो या मरो वाले मैच में इक्वाडोर को 2-1 से हराया। सेनेगल के लिए इस्माइला सार्र और कप्तान कॉलीबली ने गोल दागे।

सेनेगल 20 साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ने में सफल रहा है। 2002 में सेनेगल की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2018 में वह ग्रुप दौर में बाहर हो गया था। दूसरी ओर, इक्वाडोर की टीम का सपना टूट गया। अगर वह इस मैच को ड्रॉ भी करा लेती तो आगे बढ़ जाती। इक्वाडोर 2006 में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।

Fifa 2022 Ecuador vs Senegal: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

इक्वाडोर: गैलिंडेज (गोलकीपर), एंजेलो प्रेसियाडो, टोरेस, हिनकेपी, एस्टुपिनन, फ्रेंको, ग्रुजो, कैइसेडो, प्लाटा, एस्ट्राडा, वेलेंसिया।

सेनेगल: एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), सबली, कौलीबेली, जैकब्स, डायलो, सिस, पपी ग्यूए, नदिये, इद्रिसा ग्यूए, इस्माइला सर्र, दीया।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.