Fifa 2022 Portugal vs Switzerland
Fifa 2022 Portugal vs Switzerland

Fifa 2022: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वा कप (Fifa World Cup 2022) के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड (Portugal vs Switzerland) को 6-1 से हरा दिया। वह 16 साल के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है।

पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पहला विश्व कप था। अब वह संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में खेल रहे हैं और उनकी टीम एक बार फिर से क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। पुर्तगाल के लिए मैच (Fifa 2022 Portugal vs Switzerland) के हीरो गोंजालो रामोस रहे। उन्होंने तीन गोल दागे। यह इसक विश्व कप की पहली हैट्रिक है।

यह भी पढ़ें: दोबारा लॉन्च होने जा रही 90’s की सुपरहिट Yamaha RX100, सड़कों पर फिर से राज करेगी हर दिल अजीज बाइक

Fifa 2022 Portugal vs Switzerland: पुर्तगाल की शानदार जीत

पुर्तगाल की टीम ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। उसने स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वह 16 साल के बाद अंतिम-8 में पहुंची है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल खेली थी। तब वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। पुर्तगाल की टीम इस बार क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ खेलेगी। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया।

पुर्तगाल के लिए यह जीत इसलिए भी खास है कि उसके छह गोलों में एक भी दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नहीं हैं। रोनाल्डो के बगैर पुर्तगाल ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है। इससे टीम का हौसला बढ़ेगा। रोनाल्डो को तो मैच के शुरुआती एकादश में भही नहीं रखा गया था। उन्हें रिप्लेसमेंट के दौरान 73वें मिनट में उतारा गया।

पुर्तगाल के लिए मैच में गोंजालो रामोस ने तीन गोल किए। वह पहली बार शुरुआती एकादश में शामिल हुए। उन्हें रोनाल्डो की जगह उतारा गया। उनके ऊपर भारी दबाव था, लेकिन रामोस ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल किया। उनके अलावा 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में गोल किया।

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco लॉन्च, डिजाइन देख बोले लोग- इसके आगे तो Innova भी पानी कम चाय है

Fifa 2022 Portugal vs Switzerland: रोनाल्डो को शुरुआती एकादश में नहीं मिली जगह

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मंगलवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ विश्व कप के अंतिम 16 मुक़ाबले के लिए पुर्तगाल के शुरुआती लाइन-अप से बाहर रखा गया। उनकी जगह गोंसालो रामोस ने का चयन किया गया है। 37 साल के रोनाल्डो पांच विश्व कप में स्कोर करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। रोनाल्डो अंतिम ग्रुप मैच में रिप्लेस किए जाने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस कारण कोच फर्नांडो सैंटोस उन्हें नाराज हैं।

Fifa 2022 Portugal vs Switzerland: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा (गोलकीपर) डिओगो डालोट, रुबेन डियाज, पेपे (कप्तान), राफेल गुएरेरो, विलियम कार्वाल्हो, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, गोंसालो रामोस।

स्विट्जरलैंड: यान सोमर (गोलकीपर), एडमिल्सन फर्नांडीस, फैबियन शाएर, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीलर, ग्रैनिट जाका (कप्तान), जिब्रिल सो, जादरान शकीरी, रुबेन वर्गास, ब्रील एम्बोलो।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.