FIFA 2022 Portugal vs Ghana 1
FIFA 2022 Portugal vs Ghana 1

FIFA 2022: ग्रुप-एच के दूसरे मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की पुर्तगाल टीम ने घाना (Portugal vs Ghana) को 3-2 से हरा दिया।

दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2014 फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup) के दौरान ग्रुप स्टेज में ही हुआ था। तब पुर्तगाल ने घाना को 2-1 से हराया था। पुर्तगाल की फीफा रैंकिंग नौ है, जबकि घाना 61वें स्थान पर है।

FIFA 2022 Portugal vs Ghana: पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया

पुर्तगाल ने ग्रुप-एच के मुकाबले मे ंघाना को 3-2 से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में हाफ-टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। पांचों गोल दूसरे हाफ में आए। 65वें मिनट में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल दागा और इतिहास रच दिया। वह फीफा वर्ल्ड कप के पांचवें संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

इसके बाद 73वें मिनट में घाना की ओर से कप्तान आंद्रे एयू ने गोल दाग घाना की वापसी कराई। हालांकि, 78वें मिनट में जोआओ फेलिक्स और 80वें मिनट में राफेल लियाओ ने गोल दाग पुर्तगाल को 3-1 से आगे कर दिया। 89वें मिनट में घाना के ओसमान बुकारी ने गोल दाग घाना को मैच में वापस लाने की कोशिश की।

इंजरी टाइम में पुर्तगाल के गोलकीपर डिओगो कोस्टा ने बड़ी गलती की। वह गेंद छोड़ चुके थे, तभी घाना के खिलाड़ी विलियम्सन ने उनसे गेंद छीन ली, लेकिन पुर्तगाल के डिफेंडर्स की सूझबूझ के चलते गोल नहीं कर सके। इस गलती पर रोनाल्डो ने भी सर पकड़ लिया था।

हालांकि, गोल नहीं होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। ऐसे में पुर्तगाल की टीम घाना को हराने में कामयाब रही। इस जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ग्रुप-एच में तीन अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, उरुग्वे और कोरिया रिपब्लिक के एक-एक अंक हैं। घाना की टीम सबसे नीचे चौथे स्थान पर है।

FIFA 2022 Portugal vs Ghana: रोनाल्डो ने रचा इतिहास

पुर्तगाल के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वह पांच फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रोनाल्डो 2006, 2010, 2014 और 2018 वर्ल्ड कप में भी गोल कर चुके हैं। अब घाना के खिलाफ गोल दाग रोनाल्डो ने अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। रोनाल्डो ने पेनल्टी शूटआउट पर गोल किया।

दरअसल, मैच के 62वें मिनट में रोनाल्डो को घाना के बॉक्स के अंदर सलिसू ने गिरा दिया और फाउल किया। इस पर रेफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी ऑफर किया। पुर्तगाल के कप्तान ने गोल दाग इतिहास रच दिया। यह उनका 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में नंबर वन हैं।

FIFA 2022 Portugal vs Ghana: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप

पुर्तगाल की टीम 4-3-3 की लाइन-अप के साथ मैदान पर उतरी है। यानी चार डिफेंडर्स, तीन मिडफीलडर और तीन फॉरवर्ड प्लेयर शामिल हैं। वहीं, घाना की टीम 3-6-1 की लाइन-अप के साथ मैदान पर उतरी है। यानी तीन डिफेंडर, छह मिडफीलडर और फॉरवर्ड में एक खिलाड़ी।

पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा, रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, डेनिलो, जोआओ कैंसिलो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, रुबेन नेवेस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (कप्तान), जोआओ फेलिक्स, ओटावियो।

घाना: लॉरेंस आती, मोहम्मद सालिसु, डेनियल अमार्टे, अलेक्जेंडर जीकू, थॉमस पार्टे, आंद्रे अयू (कप्तान), अब्दुल रहमान बाबा, कुदुस मोहम्मद, सालिस अब्दुल समेद, सीदू एलिडू, इनाकी विलियम्स।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.