Fifa 2022 Belgium vs Morocco
Fifa 2022 Belgium vs Morocco

Fifa 2022: फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) में रविवार (27 नवंबर) को मोरक्को (Belgium vs Morocco) ने बड़ा उलटफेर किया। उसने फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम की टीम को 2-0 से हरा दिया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था।

ग्रुप-एफ में बेल्जियम की यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

Fifa 2022 Belgium vs Morocco: मोरक्को 24 साल बाद विश्व कप में जीता

मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हराया था। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को की टीम छठी बार विश्व कप खेल रही है।

मोरक्को के लिए इस मैच में साबिरी और जकारिया ने गोल किया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था। ग्रुप-एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

Fifa 2022 Belgium vs Morocco: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

बेल्जियम: थिबाउट कोर्त्वा (गोलकीपर), टिमोथी कास्टाग्ने, जान वर्टोंघेन, टोबी एल्डरविरेल्ड, थॉमस म्युनियर, एक्सल विटसेल, अमादौ ओनाना, थोरगन हजार्ड, केविन डी ब्रुइन, ईडन हजार्ड (कप्तान), मिची बत्सुआई।

मोरक्को: यासिन बूनौ (गोलकीपर), अशरफ हकीमी, नूस्सैर मजरौई, सोफियान अमरबात, नायेफ अगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), हाकिम जिएच, अज्जदीन ओनाही, सेलिम अमाल्लाह, सौफियान बाउफल, यूसुफ एन-नेसरी।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.