FIFA 2022 Mexico vs Poland
FIFA 2022 Mexico vs Poland

FIFA 2022: फुटबॉल विश्व कप (FIFA World Cup 2022) के तीसरे दिन मंगलवार (22 नवंबर) को पोलैंड का सामना मैक्सिको (Mexico vs Poland) से हुआ। ग्रुप-सी में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा।

पोलैंड के कप्तान रॉबर्ट लेवनडॉस्की पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाए। इस कारण टीम को सिर्फ एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस ग्रुप में मंगलवार को ही खेले गए मैच में अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने 2-1 से हराया है।

Mexico vs Poland: ड्रॉ रहा मुकाबला

बायर्न म्यूनिख और बार्सिलोना के लिए गोलों का अंबार लगाने वाले दिग्गज रॉबर्ट लेवनडॉस्की विश्वकप (FIFA 2022) में एक बार फिर पोलैंड के लिए कुछ नहीं कर पाए। मेक्सिको के खिलाफ उन्होंने पेनाल्टी गंवा दी, जिसके चलते दोनों देशों के बीच मुकाबला 0-0 से बराबरी पर छूटा। मेक्सिको ज्यादातर समय मुकाबले में हावी रहा, लेकिन पोलिश गोलकीपर सेसनी के शानदार बचाव ने गोल नहीं होने दिया।

1974 और 1982 केविश्वकप में तीसरे स्थान पर रहने वाली पोलैंड को इस मैच में लेवनडॉस्की की वजह से दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब तक विश्वकप में पोलैंड के लिए 360 मिनट खेल चुके लेवांडोवस्की अपने देश के लिए गोल नहीं कर पाए। 58वें मिनट में डिफेंडर हेक्टर मोरानो ने उन्हें गोलकीपर ओचोआ के सामने गिरा दिया। रेफरी ने VAR की सहायत ली।

VAR ने पोलैंड को पेनाल्टी दे दी। लेवनडॉस्की खुद पेनाल्टी लेने आए, लेकिन उनके राइट फुटर पर गोलकीपर ओचोआ ने जबरदस्त पूर्वामुनमान लगाकर दांई ओर गोता लगाते हुए गेंद को गोल में जाने से रोक दिया। लेवनडॉस्की ने निराशा में अपने दोनों हाथ सिर पर रख लिए। पोलैंड विश्वकप में मेक्सिको पर जीत का क्रम बरकरार नहीं रख सका। 1978 मेंं उसने मेक्सिको को 3-1 से हराया था।

Mexico vs Poland: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

मैक्सिको: गुइलेर्मो ओचोआ (गोलकीपर, कप्तान), जॉर्ज सांचेज, हेक्टर मोरेनो, सीजर मोंटेस, जीसस गैलार्डो, एडसन अल्वारेज, हेक्टर हेरेरा, लुइस शावेज, हिरविंग लोजानो, हेनरी मार्टिन, एलेक्सिस वेगा।

पोलैंड: वोज्शिएक सैंनी (गोलकीपर), कामिल ग्लिक, जैकब किवोर, मैटी कैश, बार्टोज बेरेजिन्स्की, ग्रेजगोरज क्रिचोविआक, पिओटर जिलिंस्की, सेबेस्टियन सिजमेंस्की, निकोला जाल्स्की, जैकब कामिंस्की, रॉबर्ट लेवनडॉस्की।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.