fifa 2022 Kylian Mbappe
fifa 2022 Kylian Mbappe

Fifa 2022: विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के सर्वाधिक गोल स्कोरर को प्रतिष्ठित गोल्डन बूट (Golden Boot) का खिताब मिलता है। 2022 विश्व कप के फाइनल में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) ने तीन गोल दाग गोल्डन बूट अपने नाम किया है।

इससे पहले अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने भी फाइनल में दो गोल किए और वह सात गोल कर गोल्डन बूट (Golden Boot) के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन वह एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) से पार नहीं पा सके। पिछले 44 साल और 11 विश्व कप में सिर्फ दूसरी बार ऐसा मौका आया है, जब गोल्डन बूट जीतने वाले फुटबॉलर ने एक विश्व कप (Fifa 2022) में छह से ज्यादा गोल किए हैं।

यह उपलब्धि 20 साल पहले 2002 के विश्व कप (Fifa 2022) में ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो ने आठ गोल कर हासिल की थी। इस अपवाद को छोड़ दें तो इन 44 सालों में किसी भी फुटबॉलर ने छह से ज्यादा गोलकर गोल्डन बूट नहीं जीता था। इस बार एम्बाप्पे (Kylian Mbappe), मेसी और जिरूड के सामने छह गोल के रिकॉर्ड को सुधारने का मौका था और एम्बाप्पे ने यह सुनहरा मौका नहीं छोड़ा।

एक विश्व कप में सर्वाधिक 13 गोल फ्रांस के फोंटेन ने किए हैं

रोनाल्डो के 2002 में आठ गोल के बाद 2006 और 2010 के विश्व कप में तो पांच-पांच गोल पर ही गोल्डन बूट मिला। विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक 16 गोल करने वाले जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज ने 2006 में और जर्मनी के ही थॉमस मूलर ने 2010 के विश्व कप में पांच-पांच गोल कर गोल्डन बूट जीता। 2014 में कोलंबिया के जेम्स रॉड्रिगेज और और 2018 में इंग्लैंड के हैरी केन ने छह-छह गोल कर यह खिताब जीता।

रोनाल्डो से पहले 1974 के विश्व कप में पोलैंड के ग्रेजगोर्ज लाटो ने सर्वाधिक सात गोल कर गोल्डन बूट जीता था। एक विश्व कप में सर्वाधिक 13 गोल कर गोल्डन बूट जीतने का रिकार्ड फ्रांस के जस्ट फोंटेन के नाम है। उन्होंने 1958 के विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल की थी। 1970 के विश्व कप में पश्चिम जर्मनी के जर्ड मूलर ने 10 गोल किए थे। मूलर ने 1974 में भी चार गोल किए।

92 साल में सिर्फ तीन बार विजेता टीम के फुटबॉलर ने जीता गोल्डन बूट

फीफा विश्व कप के 92 साल के इतिहास में सिर्फ तीन ही ऐसे मौके आए हैं जब विश्व कप जीतने वाली टीम के फुटबॉलर ने गोल्डन बूट जीता है। मेसी के पास चौथा खिलाड़ी बनने का शानदार मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। पहली बार यह उपलब्धि 1978 के विश्व कप में अर्जेंटीना के मारियो केंपस ने छह गोल कर हासिल की थी। उसके बाद 1982 में इटली के पाउलो रोसी ने छह गोल कर और 2002 में ब्राजील के रोनाल्डो ने गोल्डन बूट जीता।

इस विश्व कप में लियोनल मेसी ने सात और एम्बाप्पे ने आठ गोल किए और एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट अपने नाम किया है। एम्बाप्पे ने फाइनल में हैट्रिक गोल दागे। फाइनल में तीन गोल दागने वाले वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.