FIFA 2022 Germany vs Japan
FIFA 2022 Germany vs Japan

FIFA 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप (Fifa World Cup 2022) के चौथे दिन जापान ने एक बड़ा उलटफेर किया। उसने ग्रुप-ई में बुधवार (23 नवंबर) को चार बार की चैंपियन जर्मनी (Germany vs Japan) को 2-1 से हरा दिया।

इस वर्ल्ड कप (FIFA 2022 Germany vs Japan) में दो दिन में यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। दोनों उलटफेर एशियाई टीमों ने ही किए हैं। इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।

FIFA 2022 Germany vs Japan: जापान ने हासिल की जीत

जापान ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में बुधवार को ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम मैच में पहला गोल करने के बाद हार गई। उसने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी थी। जापान ने दूसरे हाफ में खेल को पूरी तरह पलट दिया।

जापान के लिए रित्सु दोआन ने 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल किया। इससे पहले जर्मनी के लिए एल्काई गुंडोअन ने 33वें मिनट में पेनल्टी पर जर्मनी के लिए पहला गोल दागा था। विश्व कप में दो दिन में दो एशियाई टीमों ने उलटफेर किया है। मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में भी अर्जेंटीना की टीम पहले हाफ तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने मैच को पलट दिया। यहां भी जापान ने दूसरे हाफ मैच को पलटा।

जर्मनी की टीम को अब विश्व कप के पहले राउंड से बाहर होने का डर सताने लगा है। पिछली बार 2018 में भी वह पहले ही दौर में बाहर हो गया था। तब उसे पहले मैच में मैक्सिको ने और तीसरे मैच में एशियाई टीम दक्षिण कोरिया ने हराया था। उसे सिर्फ स्वीडन के खिलाफ जीत मिली थी।

जर्मनी को बुल्गारिया ने इसी तरह हराया था

जर्मनी 28 साल बाद किसी विश्व कप के मैच में पहला गोल करने के बाद हारा है। इससे पहले 1994 में ऐसा हुआ था। तब उसे बुल्गारिया ने शिकस्त दी थी। जर्मनी वह मैच भी 1-2 से ही हारा था। वह क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गई थी। इस बार देखना है कि जर्मनी की टीम कहां तक पहुंचती है। उसके ग्रुप में स्पेन और कोस्टारिका जैसी मजबूत टीम भी है। इसलिए ग्रुप-ई को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है।

क्या विश्व कप से बाहर हो जाएगी जर्मनी की टीम?

जर्मनी की टीम को अब विश्व कप के पहले राउंड से बाहर होने का डर सताने लगा है। पिछली बार 2018 में भी वह पहले ही दौर में बाहर हो गया था। तब उसे पहले मैच में मैक्सिको ने और तीसरे मैच में एशियाई टीम दक्षिण कोरिया ने हराया था। उसे सिर्फ स्वीडन के खिलाफ जीत मिली थी। उसे इस बार स्पेन और कोस्टारिका का सामना करना है। अब देखना है कि जर्मन टीम किस तरह वापसी करती है।

FIFA 2022 Germany vs Japan: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

जापान: शुइची गोंडा (गोलकीपर), हिरोकी सकाई, को इटाकुरा, माया योशिदा, जुन्या इटो, यूटो नागाटोमो, वतरू एंडो, एओ तनाका, टेकफुसा कुबो, दाइची कामदा, डाइजेन माएडा।

जर्मनी: मैनुअल नुएर (गोलकीपर), डेविड राउम, एंटोनियो रुड्रिगर, निकोलस सुएले, निको श्लोट्टरबेक, जोशुआ किमिच, एल्काय गुडोअन, जमाल मुसियाला, थॉमस मूलर, सर्ज ग्नब्री, काई हावर्त्ज।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.