FIFA 2022 Wales vs Iran
FIFA 2022 Wales vs Iran

Fifa 2022: कतर विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के छठे दिन ईरान ने वेल्स को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। उसने ग्रुप-बी में वेल्स के खिलाफ निर्धारित समय के बाद इंजरी टाइम में दो गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही ईरान के तीन अंक हो गए हैं। वहीं, वेल्स के दो मैच में एक ही अंक हैं।

FIFA 2022 Wales vs Iran: ईरान की शानदार जीत

वेल्स के वेन हेनेसी विश्व कप इतिहास में रेड कार्ड पाने वाले तीसरे गोलकीपर हैं। उनसे पहले 1994 में इटली के गोलकीपर जियानलुक पेगलिउका को नॉर्वे के खिलाफ बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के इटुमेलेंग कूने को उरुग्वे के खिलाफ 2010 में रेड कार्ड मिला था।

FIFA 2022 Wales vs Iran: स्टार्टिंग लाइन-अप

ईरान की टीम 4-4-2 की स्ट्रैटजी और वेल्स की टीम 3-5-2 की स्ट्रैटजी के साथ मैदान पर उतरी है।

वेल्स: वेन हेनेसी (गोलकीपर), नेको विलियम्स, बेन डेविस, क्रिस मेफाम, जो रोडन, हैरी विल्सन, एरॉन रामसी, गैरेथ बेल (कप्तान), कीफर मूर, कॉनर रॉबर्ट्स, एथन अम्पाडु।

ईरान: होसैन होसैनी (गोलकीपर), एहसान हाजी सफी, मिलाद मोहम्मदी, सईद एजातोलाही, मुर्तजा पौरलीगंजी, मेहदी तारेमी, अली घोलिजादेह, माजिद हुसैनी, सरदार अजमून, अहमद नूररोल्लाही, रामिन रेजायन।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.