Fifa 2022 Ghana vs Korea Republic
Fifa 2022 Ghana vs Korea Republic

Fifa 2022: आज ग्रुप-एच के मुकाबले में घाना का सामना कोरिया रिपब्लिक (Ghana vs Korea Republic) से था। घाना ने कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया और राउंड ऑफ-16 में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। कोरिया की फीफा रैंकिंग 28 है, जबकि घाना 61वें स्थान पर है।

Fifa 2022 Ghana vs Korea Republic: फीफा वर्ल्ड में एक ओर उलटफेर

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक और उलटफेर देखने को मिला है। 61वें रैंक वाली घाना की टीम ने 28वें रैंक वाली कोरियाई रिपब्लिक की टीम को 3-2 से हरा दिया। मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। हालांकि, घाना की टीम कोरियाई टीम पर भारी साबित हुई। इस जीत के साथ घाना के राउंड ऑफ-16 में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। वहीं, कोरियाई टीम की राह मुश्किल हो गई है।

मैच के अंत में हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। दरअसल, 90 मिनट के बाद 10 मिनट का इंजरी टाइम मिला था। इंजरी टाइम के आखिरी कुछ पलों में कोरियाई टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिलना था, लेकिन रेफरी ने मैच खत्म करने का एलान किया। इस पर कोरियाई कोच पाउलो बेंटो मैदान पर आ गए और रेफरी का विरोध करने लगे। साथ ही कोरियाई खिलाड़ियों ने भी उनका साथ दिया। इस पर रेफरी ने कोच वेंटो को ही रेड कार्ड दिखा दिया। अब अगले मैच में वह कोरिया को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर मौजूद नहीं होंगे।

ग्रुप एच में फिलहाल पुर्तगाल की टीम तीन अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं, घाना की टीम एक जीत और एक हार और तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। उरुग्वे की टीम एक अंक के साथ तीसरे और कोरियाई टीम एक अंक के साथ चौथे स्थान पर है। पुर्तगाल का अगला मैच आज ही उरुग्वे से है। वहीं, घाना का अगला मैच उरुग्वे के खिलाफ दो दिसंबर और कोरिया रिपब्लिक भी उसी दिन पुर्तगाल से भिड़ेगी।

मैच की बात करें तो कोरियाई टीम (Fifa 2022 Ghana vs Korea Republic) ने शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, 20वें मिनट के बाद से घाना ने काउंटर अटैक करना शुरू किया। 24वें मिनट में मोहम्मद सालिसु ने गोल दाग घाना को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मोहम्मद कुडुस ने 34वें मिनट में गोल दाग बढ़त को 2-0 का कर दिया।

ऐसा पहली बार हुआ है जब वर्ल्ड कप मैच में घाना हाफ-टाइम तक दो गोल की बढ़त बनाए हुए था। वहीं, 2014 के बाद घाना की टीम ऐसा करने वाली अफ्रीका की पहली टीम भी है। 2014 में अल्जीरिया ने भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ पहले हाफ में 3-0 की बढ़त हासिल की थी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से जबरदस्त खेल देखने को मिला। हालांकि, कोरियाई टीम ने तीन मिनट में दो गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। दोनों गोल कोरिया के लिए चो ग्यूसंग ने हेडर पर दागे। उन्होंने 58वें और 61वें मिनट में गोल किया। कोरिया रिपब्लिक ने पहली बार वर्ल्ड कप में हेडर से दो गोल किए। फीफा वर्ल्ड कप में कोरिया ने पिछले 10 गोल सेकेंड हाफ में ही किए हैं।

68वें मिनट में मोहम्मद कुडुस ने मैच का अपना दूसरा और घाना का तीसरा गोल दागा। इस गोल की मदद से घाना की बढ़त 3-2 की हो गई। वर्ल्ड कप मैच में पहली बार घाना ने एक मैच में तीन गोल किए। 22 साल 118 दिन की उम्र में कुडुस वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा अफ्रीकन खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 2014 वर्ल्ड कप में नाइजीरिया के अहमद मूसा ने अर्जेंटीना के खिलाफ दो गोल दागे थे। तब मूसा की उम्र 21 साल 254 दिन थी।

आखिरी कुछ मिनटों में कोरियाई टीम कई अटैक किए, लेकिन घाना के डिफेंडर्स ने गोल नहीं होने दिया। कोरियाई टीम ने इस मैच में गोल करने के लिए 22 शॉट अटेम्प्ट किए। हालांकि, उनका सात शॉट ऑन टारगेट रहा। इसमें से दो में कोरियाई टीम गोल कर पाई। 2002 के बाद पहली बार कोरियाई टीम किसी वर्ल्ड कप मैच में इतने शॉट अटेम्प्ट कर पाई है। 2002 वर्ल्ड कप में तुर्की के खिलाफ कोरिया रिपब्लिक ने 23 शॉट अटेम्प्ट किए थे। कोरिया का बॉल पजेशन 64 प्रतिशत रहा। वहीं, घाना ने सात शॉट अटेम्प्ट किए, जिसमें से तीन ऑन टारगेट रहा। इन तीनों पर घाना ने गोल अर्जित किए। घाना का बॉल पजेशन 36 प्रतिशत रहा।

Fifa 2022 Ghana vs Korea Republic: कुडुस ने बनाया रिकॉर्ड

22 साल 118 दिन की उम्र में कुडुस वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा अफ्रीकन खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2014 वर्ल्ड कप में नाइजीरिया के अहमद मूसा ने अर्जेंटीना के खिलाफ दो गोल दागे थे। तब मूसा की उम्र 21 साल 254 दिन थी।

Fifa 2022 Ghana vs Korea Republic: स्टार्टिंग लाइन अप

कोरिया की टीम 4-5-1 और घाना 4-3-3 की स्ट्रैटजी के साथ मैदान पर उतरी है।

घाना: लॉरेंस अति जीगी, तारिक लैम्पटे, मोहम्मद सालिसु, गिदोन मेंसा, डेनियल अमार्टे, थॉमस पार्टे, कुडुस मोहम्मद, सालिस अब्दुल समेद, जॉर्डन अयू, आंद्रे अयू, इनाकी विलियम्स।

कोरिया रिपब्लिक: किम स्यूंगयू, किम जिनसु, किम मिंजे, किम मूनह्वान, किम यंगवॉन, जंग वूयंग, ह्वांग इनबॉम, सोन ह्यूंगमिन, क्वोन चंघून, जेओंग वूयॉन्ग, चो ग्यूसुंग।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.