Fifa 2022 6
Fifa 2022 6

Fifa 2022: चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी विश्वकप (Fifa World Cup 2022) के ग्रुप-ई के मुकाबले में कोस्टारिका (Costa Rica vs Germany) के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज करने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत के साथ बेहतर गोल अंतराल की भी जरूरत थी। टीम ने जीत तो हासिल की पर टीम स्पेन से गोल अंतर से पीछे रह गई और तीसरे स्थान पर रही। जर्मनी और स्पेन के चार-चार अंक थे। 2018 के बाद जर्मनी लगातार दूसरी बार ग्रुप दौर से ही बाहर हो गया। जर्मनी के लिए ग्रेब्री (10वां मिनट), काई हावर्टज (73वां और 85वां), फुलक्रुग (89वां) ने गोल दागे। वहीं, कोस्टारिका के लिए तेजेदा (58वां) और जुआन (70वां) ने गोल किए।

किस्मत से हार गई जर्मनी

जर्मन टीम को टूर्नामेंट का खिताबी दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, स्पेन पर जापान (Japan vs Spain) जीत के बाद उसके आगे बढ़ने के आसार धूल गए। जर्मनी को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा है।

जर्मनी के साथ फीफा वर्ल्ड कप (Fifa 2022) के 92 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब वो इसके बैक टू बैक टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड से ही बाहर हुई है। इससे पहले जर्मनी की टीम 2018 में खेले वर्ल्ड कप के फर्स्ट राउंड से भी बाहर हो गई थी। जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर होने का कड़वा घूंट तब पीना पड़ा है, जब उसने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कोस्टा रिका को 4-2 से हराया।

जापान जीत से, स्पेन हारकर भी गोल अंतराल से अगले दौर में

जापान ने विश्वकप (Fifa 2022) के ग्रुप ई में स्पेन को 2-1 से हराकर अंतिम-16 टीमों के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। स्पेन अल्वेरा मोराटा के गोल से 1-0 से आगे थी लेकिन रितसु (48वां मिनट) के गोल से जापान ने 1-1 से बराबरी कर ली। तनाका (51वां) के गोल से 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली। स्पेन-जर्मनी के एकसमान 4 अंक थे पर स्पेन ने नौ गोल किए जबकि उसके खिलाफ 3 हुए थे। जर्मनी ने 6 गोल किए और 5 उसके खिलाफ हुए। ऐसे में स्पेन का गोल अंतराल बेहतर था।

2002 के बाद पहली बार नॉकआउट में जापान

जापान की टीम इससे पहले 2002 में फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंची थी। तब इस टूर्नामेंट का आयोजन उसके और साउथ कोरिया की मेजबानी में हुआ था। स्पेन पर जीत के बाद अब जापान का मुकाबला नॉकआउट में क्रोएशिया से हुआ। वहीं स्पेन का मुकाबला अंतिम 16 में मोरक्को से होगा। जबकि ग्रुप ई से जर्मनी के अलावा कोस्टा रिका भी फर्स्ट राउंड से ही बाहर हो गई।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.