Fifa 2022 France vs Poland
Fifa 2022 France vs Poland

Fifa 2022: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में गत चैंपियन फ्रांस ने पोलैंड (France vs Poland) को 3-1 से हरा दिया। उसके लिए मैच में युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागे। अनुभवी ओलिवर जिरूड ने एक गोल किया।

फ्रांस विश्व कप इतिहास में नौवीं बार क्वार्टर फाइनल (Fifa 2022 France vs Poland) में पहुंचा है। वहीं, पोलैंड का 1982 के बाद अंतिम-8 में जाने का सपना टूट गया। दुनिया के स्टार स्ट्राइकर और पोलैंड के कप्तान रॉबर्ट लेवनडॉस्की इस मैच में पेनल्टी पर एक गोल करने में सफल रहे।

Fifa 2022 France vs Poland: फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराया

फ्रांस ने पोलैंड को प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरी और कुल नौवीं बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। फ्रांस के लिए मैच में दो गोल युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने किए। उनके अलावा अनुभवी ओलिवर जिरूड ने एक गोल किया। एम्बाप्पे ने इस विश्व कप में अपना पांचवां गोल किया। टूर्नामेंट के इतिहास में उनके कुल नौ गोल हो गए हैं। वहीं, जिरूड ने अपने करियर का 52वां गोल किया। वह फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दिग्गज थिएरी हेनरी (51) से आगे निकल गए हैं।

पोलैंड के लिए इकलौता गोल रॉबर्ट लेवनडॉस्की ने किया। उन्हें मैच के अंत समय में पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला। वह पहले प्रयास में तो फेल हो गए, लेकिन रेफरी ने फ्रांस के खिलाड़ियों की गलती के कारण उन्हें फिर से पेनल्टी लेने को कहा। इस बार लेवनडॉस्की नहीं चूके और विश्व कप में अपना दूसरा गोल किया।

Fifa 2022 France vs Poland: क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड या सेनेगल से होगा मुकाबला

फ्रांस की टीम ने पिछली बार क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे को 2-0 से हराया। इस बार अंतिम-8 में उसका मुकाबला इंग्लैंड या सेनेगल से होगा। यह मैच शनिवार (10 दिसंबर) को खेला जाएगा। फ्रांस की टीम पिछली बार चैंपियन बनी थी। वह धीरे-धीरे अपने खिताब को बचाने के लिए आगे बढ़ रही है।

Fifa 2022 France vs Poland: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

पोलैंड: वोचेक सेज्नी (गोलकीपर), मैटी कैश, कैमिल ग्लिक, जैकब किवोर, बार्टोज बेरेजिन्स्की, ग्रेजगोर्ज क्रिचोविआक, जैकब कामिंस्की, सेबस्टियन सिजमेंस्की, पिओटर जिलिंस्की, प्रेजेमिस्लाव फ्रैंकोव्स्की,रॉबर्ट लेवनडॉस्की (कप्तान)।

फ्रांस: ह्यूगो लोरिस (कप्तान), जूल्स कूंडे, राफेल वरान, दयोट उपमेकानो, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रैबियोट, ओस्मान डेम्बेले, एंटोनी ग्रीजमैन, किलियन एम्बाप्पे, ओलिवियर जिरूड।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.