FIFA 2022 France vs Morocco 1
FIFA 2022 France vs Morocco 1

Fifa 2022: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के दूसरे सेमीफाइनल में गत चैंपियन फ्रांस ने मोरक्को (France vs Morocco) को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने लगातार दूसरी और कुल चौथी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

वहां उसका मुकाबला (Fifa 2022 France vs Morocco) लियोनल मेसी की अर्जेंटीना से 18 दिसंबर को होगा। वहीं, मोरक्को की हार से अफ्रीकी और अरब देशों का सपना टूट गया। वह अब तीसरे स्थान के लिए मैच में 17 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ उतरेगा।

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco लॉन्च, डिजाइन देख बोले लोग- इसके आगे तो Innova भी पानी कम चाय है

Fifa 2022 France vs Morocco: फ्रांस की शानदार जीत

फ्रांस ने मजबूत मोरक्को की टीम को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने दूसरे सेमीफाइनल में 2-0 से जीत दर्ज की। फ्रांस के लिए मैच में पहला गोल पांचवें मिनट में थियो हर्नांडेज ने किया। उनके बाद 79वें मिनट में रैंडल कोलो माउनी ने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया।

फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 में क्रोएशिया को खिताबी मुकाबले में हराया था। तब वह 1998 के बाद चैंपियन बना था। फ्रांस की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है। फाइनल में उसका मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को अर्जेंटीना से होगा। दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया था।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही छा गई 7 Seater Maruti Eeco, स्टाइलिश लुक देखकर दीवाने हुए लोग

France vs Morocco: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन

मोरक्को: यासीन बूनौ (गोलकीपर), अशरफ हकीमी, जवाद एल यामीक, नायेफ एगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), नूस्सैर मजरौई, सोफियान अमरबात, हाकिम जिएच, एजेदीन औनाही, सौफियाने बौफाल, यूसुफ एन-नेसरी।

फ्रांस: हूगो लॉरिस (गोलकीपर), जूल्स कौंडे, राफेल वरान, इब्राहिमा कोनाटे, थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन, ऑरेलियन टचौमेनी, यूसुफ फोफाना, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जिरूड, किलियन एम्बाप्पे।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.