Fifa 2022 Argentina vs France Final
Fifa 2022 Argentina vs France Final

Fifa 2022 Final: कतर में विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस (Argentina vs France Final) को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है।

निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला (Fifa 2022 Argentina vs France Final) 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। वहां लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे के मन में कुछ और ही था। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया।

Fifa 2022 Argentina vs France Final: अर्जेंटीना ने तीसरी बार चैंपियन

कतर का लुसैल स्टेडियम रविवार (18 दिसंबर) को फुटबॉल के एक एतिहासिल मैच का गवाह बना। पेनल्टी शूटआउट तक चले मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया। दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। मेसी ने दो तो एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही छा गई 7 Seater Maruti Eeco, स्टाइलिश लुक देख दीवाने हुए लोग

लियोनल मेसी ने मैच में पहला गोल 23वें मिनट में पेनल्टी पर किया। वह एक विश्व कप के सभी नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। उनके बाद एंजेल डी मारिया 36वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम तक अर्जेंटीना की टीम 2-0 से आगे थी। हाफटाइम के बाद दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन गोल नहीं निकल पा रहे थे। 80 मिनट तक तो ऐसा लगा कि अर्जेंटीना अब मैच को आसानी से जीत लेगा, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने दो मिनट में दो गोल कर मैच को पलट दिया। उन्होंने 80वें और 81वें मिनट में गोल कर दिया।

निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। वहां दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ मिले। लियोनल मेसी ने 108वें मिनट में गोल कर मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। एक बार फिर लगा कि अर्जेंटीना जीत के करीब पहुंच गया है, लेकिन उसकी राह में किलियन एम्बाप्पे फिर से खड़े हो गए। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। वहां अर्जेंटीना ने मुकाबले को 4-2 से अपने नाम कर लिया।

Fifa 2022 Argentina vs France Final: पेनल्टी शूटआउट में क्या-क्या हुआ?

शॉट                  फ्रांस                                अर्जेंटीना

पहला           एम्बाप्पे का गोल                     लियोनल मेसी का गोल
दूसरा         किंग्स्ले कोमान चूके                   पाउलो डाइबाला का गोल
तीसरा        ऑरेलिन टूचेमनी चूके                 लियांड्रो पेरेडस का गोल
चौथा        रैंडल कोलो मुआनी का गोल           गोंजालो मोंटियाल का गोल

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco लॉन्च, डिजाइन देख बोले लोग- इसके आगे तो Innova भी पानी कम चाय है

Fifa 2022 Argentina vs France Final: मेसी के बाद एम्बाप्पे ने दिखाया जादू

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। मेसी ने दो तो एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे। लियोनल मेसी ने मैच में पहला गोल 23वें मिनट में पेनल्टी पर किया। वह एक विश्व कप के सभी नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। उनके बाद एंजेल डी मारिया 36वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम तक अर्जेंटीना की टीम 2-0 से आगे थी। हाफटाइम के बाद दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन गोल नहीं निकल पा रहे थे। 80 मिनट तक तो ऐसा लगा कि अर्जेंटीना अब मैच को आसानी से जीत लेगा, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने दो मिनट में दो गोल कर मैच को पलट दिया। उन्होंने 80वें और 81वें मिनट में गोल कर दिया।

लियोनल मेसी ने 108वें मिनट में गोल कर मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। एक बार फिर लगा कि अर्जेंटीना जीत के करीब पहुंच गया है, लेकिन उसके राह में किलियन एम्बाप्पे फिर से खड़े हो गए। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। वहां अर्जेंटीना ने मुकाबले को 4-2 से अपने नाम कर लिया।

Fifa 2022 Argentina vs France Final: मैच के रोचक आंकड़े

  • अर्जेंटीना 1978 और 1986 में चैंपियन बनने के बाद 2022 में विजेता बना। उसे खिताब जीतने में 36 साल लग गए। सिर्फ इटली के ही दो खिताब जीतने में इससे ज्यादा सालों का अंतराल है। वह 1938 के बाद 1982 में चैंपियन बना था। उसे खिताब जीतने में 44 साल लग गए थे।
  • विश्व कप पिछले तीन मौकों पर डिफेंडिंग चैंपियन अगले फाइनल में हारा है। फ्रांस ने इस मामले में अर्जेंटीना और ब्राजील की बराबरी की है। अर्जेंटीना 1986 में जीतने के बाद 1990 में फाइनल हार गया था। वहीं, ब्राजील 1994 में जीतने के बाद 1998 में हारा था।
  • अर्जेंटीना विश्व कप में सबसे ज्यादा पेनल्टी शूटआउट जीतने वाला देश है। वह छठी बार ऐसा करने में सफल रहा।

Fifa 2022 Argentina vs France Final: खत्म किया 16 साल से यूरोप का दबदबा

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म था कि इस बार यूरोपियन दबदबा टूटेगा या नहीं। पिछले 16 सालों से यूरोपीय देशों ने फीफा विश्व कप पर अपना एकाधिकार जमा रखा था। 2002 में अंतिम बार यूरोप से बाहर दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील विश्व चैंपियन बना था और 2006 विश्व कप तक चैंपियन रहा था। 2006 से लेकर 2022 तक यूरोपीय देश ही फीफा विश्व कप चैंपियन रही। तब से यूरोपीय देशों ने हर विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदार बनने के बावजूद ब्राजील और अर्जेंटीना को फीफा विश्व ट्रॉफी से दूर रखा था।

यह भी पढ़ें: धांसू फीचर्स और शानदार लुक में धूम मचाएगी नई Tata Nano, कीमत होगी Alto से आधी

Fifa 2022 Argentina vs France Final: फ्रांस से लिया 2018 का बदला

ब्राजील की टीम तो क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से हारकर बाहर हो गई, लेकिन मेसी ने इस उम्मीद को टूटने नहीं दिया। उन्होंने एक दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना को चैंपियन बनाकर ही दम लिया। अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराने के साथ ही 2018 की हार का बदला ले लिया। 2018 फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

Fifa 2022 Argentina vs France Final: दक्षिण अमेरिका से ब्राजील, अर्जेंटीना, उरुग्वे बने हैं विजेता

सर्वाधिक पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994, 2002) के विश्व चैंपियन ब्राजील और इस विश्व कप से पहले दो बार खिताब जीतने वाले अर्जेंटीना (1978, 1986) इस बार भी जीतने के प्रबल दावेदारों में थी। हालांकि, तेज तर्रार और आक्रामक फुटबॉल खेलने वाली अर्जेंटीना की टीम रक्षात्मक और तकनीकि फुटबॉल खेलने वाले यूरोपीय देशों से आगे निकल गई और तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।

ब्राजील और अर्जेंटीना के अलावा उरुग्वे तीसरा दक्षिण अमेरिकी देश है, जिसने फीफा विश्व कप जीता है। फीफा विश्वकप का पहला विजेता भी उरुग्वे 1930 में बना था। 1950 में भी उसने मेजबान ब्राजील को एक लाख 45 हजार दर्शकों के बीच मरकाना स्टेडियम में 2-1 से हराकर न सिर्फ विश्व खिताब जीता बल्कि उस दौरान का सबसे बड़ा उलटफेर भी किया। हालांकि, इस बार उरुग्वे की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

Argentina vs France Final: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन

अर्जेंटीना ने टीम में एक बदलाव किया है। उसने मिडफील्ड में एंजेल डी मारिया को शामिल किया है। पेरेडेज को शुरुआती इलेवन में नहीं रखा गया है।

फ्रांस: हूगो लोरिस (गोलकीपर, कप्तान), जूल्स कुंडे, राफेल वरान, डायोट उपामेकानो, थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन राबियो, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जिरूड, किलियन एम्बाप्पे।

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगेलियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजेल डी मारिया, लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.