Fifa 2022 England Wales fans fight
Fifa 2022 England Wales fans fight

Fifa 2022 England Wales fans fight: फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में फिलहाल लीग स्तर के मैच जारी हैं और इंग्लैंड के फैंस लगातार विवादों में आ रहे हैं। पहले इंग्लैंड के फैंस ने कपड़ो को लेकर कतर का नियम तोड़ा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अब इंग्लैंड और वेल्स के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट (Fifa 2022 England Wales fans fight) हुई है। इस दौरान स्टेडियम में खूब लात-घूसे चले। फैंस ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां भी फेंकी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इंग्लैंड के फैंस के मजे ले रहे हैं।

इंग्लैंड के फैंस मैच के दौरान अपने आक्रामक रवैये के लिए बदनाम हैं। इससे पहले भी कई बार फुटबॉल मैच के दौरान इंग्लैंड के फैंस विपक्षी टीम के समर्थकों और पुलिस के साथ भी मारपीट कर चुके हैं। इसी वजह से नया विवाद सामने आने के बाद उनका मजाक बनाया जा रहा है। हालाकिं, फीफा विश्व कप 2022 में यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले मैक्सिको के फैंस ने मेसी को गाली दी थी और मेसी के फैंस ने उनकी जमकर धुलाई की थी।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही छा गई 7 Seater Maruti Eeco, स्टाइलिश लुक देख दीवाने हुए लोग

https://twitter.com/empireofthekop/status/1596417221324161026

वायरल वीडियो में क्या?

एक मिनट 46 सेकेंड के वीडियो (Fifa 2022 England Wales fans fight) में इंग्लैंड के दर्शक नशे में दिख रहे हैं। वह वेल्स के समर्थकों के साथ लड़ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में कुर्सी, बॉटल जो भी आया उसी से एक दूसरे को धोया। यह वीडियो एक जेब्रा क्रासिंग का दिख रहा है। वीडियो शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है, जिस दिन इंग्लैंड ने अपना दूसरा मैच खेल था। अमेरिका और इंग्लैंड का यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। कोई भी टीम इस मैच में गोल नहीं कर पाई थी।

यह भी पढ़ें: दमदार लुक में लॉन्च हुई Maruti Eeco की स्पेशल कार, स्टाइलिश कार में कराइए पूरी फैमिली को सैर

इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच ईरान के खिलाफ 6-2 के अंतर से जीता था। दूसरा मैच अमेरिका के साथ ड्रॉ खेलने के बाद यह टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। खास बात यह है कि इंग्लैंड को अपना तीसरा मैच वेल्स के खिलाफ ही खेलना है। ऐसे में दोनों टीमों के फैंस एक बार फिर आपस में उलझ सकते हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.