Fifa 2022 England vs Senegal
Fifa 2022 England vs Senegal

Fifa 2022: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने सेनेगल (England vs Senegal) को 3-0 से हरा दिया।

उसने इस जीत (Fifa 2022 England vs Senegal) के साथ लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह विश्व कप के इतिहास में 10वीं अंतिम-8 में हुंचा है। वहीं, सेनेगल का 2002 के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

Fifa 2022 England vs Senegal: इंग्लैंड की शानदार जीत

इंग्लैंड ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने रविवार (चार दिसंबर) को चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में अफ्रीकी चैंपियन सेनेगल को 3-0 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए मैच में कप्तान हैरी केन, उपकप्तान जॉर्डन हेंडरसन और युवा स्टार बुकायो साका ने एक-एक गोल दागे। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस से होगा। फ्रांस ने तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 3-1 से हराया था।

Fifa 2022 England vs Senegal: 20 साल पहले वाला कारनामा किया इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम 2002 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मैच में 3-0 जीता है। तब उसने डेनमार्क के खिलाफ 2-0 की लीड ली थी। तब वह 3-0 से जीता था।

Fifa 2022 England vs Senegal: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

सेनेगल: एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), यूसुफ सबली, कालिदौ कुलीबली (कप्तान), अब्दौ डायलो, इस्माइल जैकब्स, नम्पालिस मेंडी, क्रेपिन डियाटा, पाथे सिस, इलिमान नदिये, इस्माइला सार्र, बूलाए डिया।

इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), काइल वॉकर, जॉन स्टोन्स, हैरी मैग्वायर, ल्यूक शॉ, डेक्लन राइस, जूड बेलिंघम, जॉर्डन हेंडरसन, हैरी केन (कप्तान), बुकायो साका, फिल फोडेन।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.