Fifa 2022 Croatia Vs Belgium
Fifa 2022 Croatia Vs Belgium

Fifa 2022: फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम (Croatia Vs Belgium) की टीम कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) से बाहर हो गई। उसे क्रोएशिया ने ग्रुप-एफ में 0-0 की बराबरी पर रोक दिया।

बेल्जियम को आगे बढ़ने के लिए किसी भी हाल में जीत और बेल्जियम (Fifa 2022 Croatia Vs Belgium) को कम से कम ड्रॉ की आवश्यकता थी। बेल्जियम की टीम पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहां उसे फ्रांस ने हराया था। उसके बाद तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से परास्त किया था।

बेल्जियम की इस टीम में कप्तान इडेन हेजार्ड, दुनिया के बेस्ट मिडफील्डर में से एक केविन डी ब्रुइन, स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू और गोलकीपर थिबाउट कोर्त्वा सहित कई स्टार खिलाड़ी हैं। इस कारण इस टीम को बेल्जियम की फुटबॉल इतिहास में ‘गोल्डन जेनरेशन’ कहा गया। उसी गोल्डन जेनरेशन’ के एक सदस्य रोमेलू लुकाकू ने इस मुकाबले में कई गलतियां कीं। उन्होंने तीन आसान मौके गोल के गंवाए। बेल्जियम की इस ‘गोल्डन जेनरेशन’ टीम की उम्र हो चुकी है। इसे खुद केविन डी ब्रुइन ने स्वीकार किया था। इनमें से कई खिलाड़ी अगली बार विश्व कप में नहीं दिखेंगे।

मैच के बाद सहायक कोच थियरे हेनरी के गले लगकर फूट-फूटकर रो रहे यह बेल्जियम के स्टार फुटबालर रोमेलु लुकाकू रहे जिन्होंने दूसरे हॉफ में गोल करने के चार बेहद आसान मौकों को गंवाया। लुकाकू तीन मौकों पर खाली गोल में गेंद को नहीं डाल पाए। 1998 के बाद बेल्जियम पहली बार ग्रुप दौर की बाधा पार नहीं कर पाया।

Fifa 2022 Croatia Vs Belgium: वार ने क्रोएशिया से छीनी पेनल्टी

पहला हॉफ क्रोएशिया के नाम रहा। हालांकि 13वें मिनट में बेल्जियम के ड्राइस मर्टेंस की जोरदार किक गोल से कुछ इंच ऊपर बाहर निकल गई, लेकिन मैच का सबसे बड़ा मौका क्रोएशिया को 15वें मिनट में मिला। जब मोदरिच की फ्री किक पर करास्को ने बॉक्स में क्रैमरिच को गिरा दिया। रेफरी ने पेनल्टी दे दी। मोद्रिच पेनल्टी लेने पहुंच भी गए और गोलकीपर कोर्त्वा भी तैयार हो गए, लेकिन वार ने हस्तक्षेप करते हुए लोवरेन को हल्का से बाहर दिखाते हुए ऑफसाइड करार दिया और रेफरी ने पेनल्टी का फैसला वापस ले लिया। क्रोएशियाई खिलाडिय़ों ने विरोध भी किया।

Fifa 2022 Croatia Vs Belgium: लुकाकू ने गंवाए आसान मौके

46वें मिनट में बेल्जियम ने रोमेलु लुकाकू को मैदान में उतारा। उनके आते ही बेल्जियम ने हमलों की झड़ी लगा दी। बेल्जियम को मालूम था कि उन्हें अगर नॉकआउट में पहुंचना है तो हर हाल में जीतना होगा। 60वें मिनट में करास्को ने गोल के ठीक सामने निशाना साधा गेंद गोलकीपर से टकराकर लुकाकू के पास पहुंची। उन्हें सिर्फ गेंद गोल में डालनी थी लेकिन उनकी किक बार से टकराकर बाहर चली गई। 62वें मिनट में खाली गोल में उनका हेडर बाहर चला गया।

87वें मिनट में गोल लाइन पर उन्हें बेहतरीन पास मिला, लेकिन उसे वह सही ढंग से ट्रैप नहीं कर पाए। उन्हें सिर्फ गेंद को गोल की दिशा देनी थी। 90वें मिनट में वह खाली गोल के सामने क्रास को ट्रैप नहीं कर पाए। लुकाकू जानते थे कि उनकी गलतियों का खामियाजा टीम ने भुगता है। उन्होंने गुस्से में हाथ को डगआउट में भी पटका। पिछले दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेल्जियम ने क्रोएशिया को हराया था। इनमें जीत के तीनों गोल लुकाकू ने किए थे।

Fifa 2022 Croatia Vs Belgium: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन

क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच (गोलकीपर), जोसिप जुरानोविक, देजन लोरेन, जोस्को ग्वार्दिओल, बोर्ना सोसा, मातेओ कोवासिक, लुका मोड्रिच (कप्तान), मार्सेलो ब्रोजोविक,इवान पेरिसिच, लेडी क्रेमेरिच, मार्को लिवाजा

बेल्जियम: थिबाउट कोर्त्वा (गोलकीपर), थॉमस मेयुनियर, टोबी एल्डरविएरल्ड, जॉन वर्टोंघन, टिमोथी कास्टाग्ने, एक्सल विटसेल, लिएंडर डेंडोन्कर, केविन डी ब्रुइन (कप्तान), यानिक कैरास्को, लिएंड्रो ट्रॉसार्ड, ड्रीस मर्टेंस।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.