Fifa 2022 Croatia vs Morocco
Fifa 2022 Croatia vs Morocco

Fifa 2022: तीसरे स्थान के लिए मैच में गत क्रोएशिया ने जाएंट किलर्स के नाम से मशहूर मोरक्को (Croatia vs Morocco) को 2-1 से हरा दिया है। क्रोएशिया की वर्ल्ड रैंकिंग 12 है, जबकि मोरक्को 22वें स्थान पर है। यह मैच खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।

Fifa 2022 Croatia vs Morocco: क्रोएशिया ने मोरक्को को हराया

क्रोएशिया ने मोरक्को को तीसरे स्थान के लिए मैच में 2-1 से हरा दिया है। मैच में तीनों गोल पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में दोनों में से कोई टीम कोई गोल नहीं कर सकी। सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने हेडर से गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ-टाइम से कुछ मिनट पहले यानी 42वें मिनट में मिस्लाव ओरसिच ने गोल दाग क्रोएशियाई टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। यही बढ़त निर्णायक साबित हुई।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही छा गई 7 Seater Maruti Eeco, स्टाइलिश लुक देख दीवाने हुए लोग

Fifa 2022 Croatia vs Morocco: पिछले 11 वर्ल्ड कप से यूरोपीय देश को तीसरा स्थान

पिछले 11 विश्व कप में तीसरा स्थान किसी यूरोपियन देश ने ही हासिल किया है। 1978 में ब्राजील तीसरे स्थान पर आने वाली आखिरी लैटिन अमेरिकी यानी यूरोप के बाहर की टीम थी। तब ब्राजील ने तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में इटली को 2-1 से हराया था।

Fifa 2022 Croatia vs Morocco: पिछले दो विश्व कप में क्रोएशिया का शानदार प्रदर्शन

क्रोएशिया की टीम पिछले दो विश्व कप को मिलाकर कुल 14 मैच खेल चुकी है। इस दौरान टीम ने सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। क्रोएशिया ने छह मैच जीते हैं और छह मैच ड्रॉ रहे। टीम ने 2018 वर्ल्ड कप का फाइनल फ्रांस के हाथों 4-2 से गंवाया था। वहीं, इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में टीम अर्जेंटीना से 3-0 से हार गई थी।

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco लॉन्च, डिजाइन देख बोले लोग- इसके आगे तो Innova भी पानी कम चाय है

Fifa 2022 Croatia vs Morocco: ग्वार्दियोल ने बनाया रिकॉर्ड

जोस्को ग्वार्दियोल ने क्रोएशिया के लिए वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र फिलहाल 20 साल और 328 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इविचा ओलिच के नाम था। उन्होंने 2002 में इटली के खिलाफ 22 साल 267 दिन की उम्र में गोल दागा था। ग्वार्दियोल ने इवान पेरिसिच के असिस्ट पर गोल किया। 2014 से लेकर अब तक विश्व कप में पेरिसिच गोल में दूसरा सबसे ज्यादा इन्वोल्वमेंट है। 2014 के बाद से क्रोएशिया के लिए 11 गोल में उनका योगदान रहा है। इससे ज्यादा सिर्फ लियोनल मेसी के नाम है। वह 16 गोल में योगदान दे चुके हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.