Fifa 2022 Japan Vs Croatia
Fifa 2022 Japan Vs Croatia

Fifa 2022: राउंड ऑफ-16 में जापान का सामना क्रोएशिया (Japan Vs Croatia) से था। यह मुकाबला कतर के अल जनौब स्टेडियम में खेला गया।

क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में जापान (Fifa 2022 Japan Vs Croatia) को 3-1 से हरा दिया। इस तरह टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अगले राउंड में क्रोएशिया का सामना ब्राजील और दक्षिण कोरिया के बीच जीतने वाली टीम से होगा।

Fifa 2022 Japan Vs Croatia: क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में जीता मैच

क्रोएशिया ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हरा दिया है। क्रोएशिया की ओर से शूट लेने आए व्लासिच, ब्रोजोविच और पसालिच ने गोल किया। वहीं, लिवाजा चूक गए। वहीं, जापान की ओर से सिर्फ असानो गोल कर सके। मिनामिनो, मितोमा और योशिदा स्कोर करने से चूक गए। क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शूटआउट में तीन गोल बचाए।

Fifa 2022 Japan Vs Croatia: फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर

इससे पहले फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। जापान के लिए 43वें मिनट में डेजेन माइडा ने गोल किया था। वहीं, क्रोएशिया के लिए 55वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया था। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। वहां भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। अगले राउंड में क्रोएशिया का सामना ब्राजील और दक्षिण कोरिया के बीच जीतने वाली टीम से होगा।

Fifa 2022 Japan vs Croatia: पेरिसिच के नाम रिकॉर्ड

पेरिसिच क्रोएशिया के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वालों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मारियो मांजुकिच की बराबरी की। पेरिसिच ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 33 गोल दागे हैं। क्रोएशिया के लिए उनसे ज्यादा सिर्फ डेवोर सुकर ने गोल किए हैं। पेरिसिच ने क्रोएशिया के लिए किसी मेजर टूर्नामेंट (यूरो कप + वर्ल्ड कप) में 2012 में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक मेजर टूर्नामेंट में यूरोपीय खिलाड़ियों में गोल में सीधा योगदान पेरिसिच से ज्यादा सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रहा है। पेरिसिच क्रोएशिया के 17 गोल में योगदान दे चुके हैं। इनमें से 10 गोल पेरिसिच ने किए हैं, जबकि सात असिस्ट हैं। वहीं, रोनाल्डो का योगदान 21 गोल में रहा है। 17 गोल रोनाल्डो ने किए हैं और चार असिस्ट रहा है।

Fifa 2022 Japan Vs Croatia: पेनल्टी शूटआउट में क्या हुआ?

  • पहला शूट जापान के ताकुमी मिनामिनो लेने आए। हालांकि, उनके शॉट को क्रोएशियाई गोलकीपर लिवाकोविच ने रोक लिया।
  • इसके बाद क्रोएशिया की ओर से निकोला व्लासिच ने गोल किया।
  • जापान के काउरो मितोमा अपना शॉट मिस कर गए। उनके शॉट को लिवाकोविच ने रोक लिया।
  • इसके बाद क्रोएशिया के ब्रोजोविच ने गोल कर शूटआउट में 2-0 से आगे कर दिया।
  • जापान के ताकुमा असानो ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।
  • इसके बाद क्रोएशिया के मार्को लिवाजा चूक गए, जापानी गोलकीपर गोन्डा ने शानदार बचाव किया।
  • जापान की ओर से चौथा शॉट कप्तान माया योशिदा लेने आए, लेकिन उनके शॉट को भी क्रोएशियाई गोलकीपर ने रोक लिया।
  • इसके बाद मारियो पसालिच ने गोल कर अपनी टीम को अगले राउंड में पहुंचाया।

क्रोएशिया की टीम वर्ल्ड कप में तीसरी बार राउंड ऑफ-16 का मैच खेल रही थी और तीनों बार टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। टीम ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ-16 का मैच पेनल्टी शूटआउट में जीता है। इससे पहले 2018 वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में डेनमार्क को हराया था।

क्रोएशिया ने वर्ल्ड कप में पेनल्टी शूटआउट में जीत के 100 प्रतिशत रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। 2018 वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने राउंड ऑफ-16 में डेनमार्क और क्वार्टर फाइनल में रूस को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। जापान की टीम एक बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। अब तक टीम चार बार राउंड ऑफ-16 में पहुंची है और चारों बार उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टीम 2010 में भी राउंड ऑफ-16 में पराग्वे के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में मैच हार गई थी।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.