FIFA 2022 Croatia vs Brazil
FIFA 2022 Croatia vs Brazil

FIFA 2022: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के पहले क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन ब्राजील (Croatia vs Brazil) हार गई है। दुनिया की नंबर-1 टीम को क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया।

क्रोएशिया लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंच गया है। वहीं, ब्राजील की टीम लगातार दूसरी बार ही क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई। इस मैच (FIFA 2022 Croatia vs Brazil) में ब्राजील के लिए स्टार खिलाड़ी नेमार ने गोल किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। एक्स्ट्रा टाइम तक खेल समाप्त होने के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी था। क्रोशिया ने पेनल्टी में 4-2 से जीत लिया।

FIFA 2022 Croatia vs Brazil: क्रोएशिया ने नंबर-1 टीम ब्राजील को किया बाहर

क्रोएशिया ने फुटबॉल विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया। उसने क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर-1 टीम को हरा दिया। क्रोएशिया ने इस मैच को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से अपने नाम कर लिया। उसने जापान के खिलाफ मैच को भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में जीता था। क्रोएशिया की टीम पिछली बार 2018 में भी फाइनल से पहले नॉकआउट के तीन मैचों को पेनल्टी शूटआउट में ही अपने नाम किया था। फाइनल में फ्रांस ने यह नौबत नहीं आने दी थी और मैच को 4-2 से अपने नाम कर लिया था।

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco लॉन्च, डिजाइन देख बोले लोग- इसके आगे तो Innova भी पानी कम चाय है

निर्धारित 90 मिनट तक इस मैच में एक भी गोल नहीं हुआ था। उसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम तक गया। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ के इंजरी टाइम में नेमार ने गोल कर सनसनी मचा दी। उन्होंने 105+1वें मिनट में गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि ब्राजील की टीम इस मैच को अब आसानी से जीत जाएगी, लेकिन कुछ और ही होना था। 117वें मिनट में पेट्कोविच ने गोलकर क्रोएशिया को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया।

FIFA 2022 Croatia vs Brazil: ब्राजील के रोड्रिगो और मार्किन्होस चूके

क्रोएशिया के लिए पेनल्टी शूटआउट उसका मजबूत पक्ष है। यहां ब्राजील के सामने उसे हराना बड़ी चुनौती थी। क्रोएशिया के गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने मैच में करीब 12 से 13 गोल बचाए थे। उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में रोड्रिगो के गोल को रोक लिया। उसके बाद ब्राजील के अनुभवी डिफेंडर मार्किन्होस गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल सके। क्रोएशिया के लिए निकोला वलासिच, लोवारो माजेर, लुका मोड्रिच और मिस्वाल ओरिसिच ने गेंद को गोलपोस्ट में डाला। ब्राजील के लिए रोड्रिगो और मार्किन्होस चूक गए। कासेमिरो और पेड्रो ने गेंद को गोलपोस्ट में डाला।

FIFA 2022 Croatia vs Brazil: पांच विश्व कप चौथा क्वार्टर फाइनल हारा ब्राजील

ब्राजील की टीम 2002 में विश्व कप जीतने के बाद चौथी बार क्वार्टर फाइनल (2006, 2010, 2018 और 2022) में बाहर हुई है। वह 2014 में सेमीफाइनल खेली थी। वहीं, क्रोएशिया ने अपने विश्व कप इतिहास में तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। वहां उसका मुकाबला नीदरलैंड या अर्जेंटीना से होगा।

यह भी पढ़ें: दोबारा लॉन्च होने जा रही 90’s की सुपरहिट Yamaha RX100, सड़कों पर फिर से राज करेगी हर दिल अजीज बाइक

FIFA 2022 Croatia vs Brazil: नेमार ने की पेले की बराबरी

नेमार ने ब्राजील के लिए मैच में पहला गोल किया। उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। नेमार क्रोएशिया के कई खिलाड़ियों को छकाते हुए गोलपोस्ट के करीब पहुंच गए। उनको रोकने के प्रयास में गोलकीपर लिवाकोविच गिर गए। इस बार पर ब्राजील के सामने दीवार नहीं बन पाए। नेमार ने गोल कर ब्राजील के महान फुटबॉल पेले की बराबरी कर ली। अब दोनों के अंतरराष्ट्रीय करियर में 77 गोल हैं।

FIFA 2022 Croatia vs Brazil: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन

क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच (गोलकीपर), बोर्ना सोसा, इवान पेरिसिच, देजन लॉरेन, माटेओ कोवासिच, आंद्रेज क्रामरिच, लुका मोड्रिच, मार्सेलो ब्रोजोविच, मारियो पासालिच, जोस्को ग्वार्दिओल, जोसिप जुरानोविच।

ब्राजील: एलिसन (गोलकीपर), एडर मिलिटाओ, थियागो सिल्वा, मार्क्विनहोस, डेनिलो, कासेमिरो, लुकास पिक्वेटा, नेमार, विनीसियस जूनियर, राफिन्हा, रिचार्लिसन।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.