Fifa 2022 Brazil vs South Korea
Fifa 2022 Brazil vs South Korea

Fifa 2022: दक्षिण कोरिया की टीम फीफा विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के प्री क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन ब्राजील (Brazil vs South Korea) के सामने थी। स्टेडियम 974 में हुए मुकाबले में ब्राजील ने कोरिया को 4-1 से हरा दिया। अब क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का सामना क्रोएशिया से होगा।

Fifa 2022 Brazil vs South Korea: ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को विश्व कप से बाहर किया

ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। अब क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का सामना क्रोएशिया से होगा। क्रोएशिया ने राउंड ऑफ-16 में जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया था।

ब्राजील की टीम ने पहले हाफी में ही 4-0 की बढ़त बना ली थी, जिसकी बराबरी कर पाना कोरिया के लिए नामुमकिन साबित हुआ। मैच में सातवें मिनट में ही विनीशियस जूनियर ने ब्राजील का खाता खोला था। उन्होंने शानदार गोल दागा था। इसके बाद 13वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल किया। 29वें मिनट में रिचार्लिसन ने सेट पीस में एक बेहतरीन गोल किया। इसे गोल ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है। वहीं, 36वें मिनट में लुकस पकेटा ने गोल कर ब्राजील को 4-0 की बढ़त दिलाई।

हालांकि, दूसरे हाफ में कोरियाई टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन ब्राजील के डिफेंस और गोलकीपर एलिसन के आगे उनकी एक न चली। 76वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने मैच में अपना एकमात्र गोल दागा। यह गोल पाइक सियुंग हो ने किया। इसके बाद दोनों टीमें फुल टाइम तक कोई गोल नहीं कर सकीं।

ब्राजील ने दूसरी बार पहले हाफ में चार गोल दागे हैं। इससे पहले ब्राजील ने ऐसा 1954 में मैक्सिको के खिलाफ किया था। ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहले हाफ में चार गोल करने वाली 2014 के बाद पहली टीम है। जर्मनी ने 2014 वर्ल्ड कप में ब्राजील के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले हाफ में चार गोल किए थे।

Fifa 2022 Brazil vs South Korea: ब्राजील ने बनाया रिकॉर्ड

ब्राजील ने पिछले 23 वर्ल्ड कप मैचों में से सिर्फ एक मैच गंवाया, जब उन्होंने शुरुआत में बढ़त हासिल की है। ऐसे पिछले नौ मैचों से टीम अजेय है। 2010 में पिछली बार ब्राजील की टीम शुरुआती स्कोर करने के बाद हारी थी। 2010 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड ने ब्राजील को 2-1 से हराया था। तब ब्राजील ने स्कोरिंग की शुरुआत की थी। कोरिया के लिए यहां से वापसी करना मुश्किल है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.