Fifa 2022 Tunisia vs Australia
Fifa 2022 Tunisia vs Australia

Fifa 2022: फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के सातवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। उसने ग्रुप-डी में ट्यूनिशिया (Tunisia vs Australia) को 1-0 से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही उसके खाते में दो मैचों में अब तक तीन अंक हो गए हैं। वह अभी भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का दावेदार बना हुआ है। ट्यूनिशिया का पिछला मुकाबला डेनमार्क से ड्रॉ हो गया था। वह भी अगले रेस में जाने का दावेदार है।

Fifa 2022 Tunisia vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

ऑस्ट्रेलिया ने कतर विश्व कप में पहला जीत हासिल कर लिया है। उसने ग्रुप-डी में ट्यूनिशिया की टीम को 1-0 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल ड्यूक ने इकलौता गोल किया। यह इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला गोल था। उसके लिए पिछले मैच में क्रेग गोडविन ने फ्रांस के खिलाफ गोल किया था, लेकिन टीम को 1-4 से हार मिली थी।

इस जीत के साथ ही उसके खाते में दो मैचों में अब तक तीन अंक हो गए हैं। वह अभी भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का दावेदार बना हुआ है। ट्यूनिशिया का पिछला मुकाबला डेनमार्क से ड्रॉ हो गया था। वह भी अगले रेस में जाने का दावेदार है।

Fifa 2022 Tunisia vs Australia: अब तक विश्व कप में सिर्फ दो मैच जीता है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम छठी बार विश्व कप में खेल रही है। उसे इससे पहले 17 मैचों में सिर्फ दो जीत मिली है। चार मैच ड्रॉ हुए हैं और 11 कंगारू टीम हारी है। उसने 2006 में जापान और 2010 में सर्बिया को हराया था। ऑस्ट्रेलिया 2006 में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था। वह उसका विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Fifa 2022 Tunisia vs Australia: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू रयान (कप्तान, गोलकीपर), काई रोल्स, फ्रैन करासिक, अजीज बेहिच, हैरी सौतार, आरोन मोय, रिले मैकग्री, जैक्सन इरविन, मैथ्यू लेकी, क्रेग गुडविन, मिशेल ड्यूक।

ट्यूनिशिया: आयमन डाहमेन (गोलकीपर), मोंटसार तल्बी, डायलन ब्रॉन, यासीन मेरिया, मोहम्मद ड्रैगर, अली आब्दी, आइसा लैडौनी, एलीस स्कीरी, नईम स्लिटी, इस्साम जबाली, यूसुफ मसकनी (कप्तान)।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.