FIFA 2022 Argentina Vs Netherlands
FIFA 2022 Argentina Vs Netherlands

FIFA 2022: कतर में फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के दूसरे क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड (Argentina Vs Netherlands) को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया।

निर्धारित मिनट में 2-2 की बराबरी के बाद मुकाबला (FIFA 2022 Argentina Vs Netherlands) एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम में किसी टीम ने गोल नहीं किया और मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। वहां अर्जेंटीना ने मैच को 4-3 से जीत लिया। आठ साल पहले विश्व कप में अर्जेंटीना ने ही नीदरलैंड को बाहर किया था। तब सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की टीम पेनल्टी शूटआउट से ही जीती थी।

FIFA 2022 Argentina Vs Netherlands: पेनल्टी शूटआउट में जीता अर्जेंटीना

अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। अर्जेंटीना की टीम अब सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ 13 दिसंबर को खेलेगी। नेहुएल मोरिना ने अर्जेंटीना को 35वें मिनट में 1-0 की बढ़त दिला दी। लियोनल मेसी के शानदार पास पर उन्होंने गोल किया। 73वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी पर गोल किया। इसके बाद ऐसा लगा कि अर्जेंटीना की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। सब्सीट्यूट के तौर पर 78वें मिनट में उतरे बाउट बेघोर्स्ट मैच को पूरी तरह पलट दिया।

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco लॉन्च, डिजाइन देख बोले लोग- इसके आगे तो Innova भी पानी कम चाय है

बाउट बेघोर्स्ट ने 83वें मिनट में गोल कर नीदरलैंड की वापसी करवाई। 90 मिनट तक स्कोर अर्जेंटीना के पक्ष में 2-1 था। रेफरी ने 10 मिनट का इंजरी टाइम दिया। इंजरी टाइम के आखिरी मिनट (90+10वें मिनट) में बाउट बेघोर्स्ट ने दूसरा गोलकर अर्जेंटीना को चौंका दिया। उन्होंने अपने इस गोल से नीदरलैंड को जीवनदान दे दिया। मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। अब दोनों टीमों के पास गोल करने के लिए 30 मिनट और थे, लेकिन इस दौरान किसी ने स्कोर नहीं किया। एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी स्कोर 2-2 से बराबर रहा।

अब मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमी मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नीदरलैंड के कप्तान वर्जिल वान डाइक और स्टीवन बर्गहाउस के शॉट को रोका। नीदरलैंड के लिए टिउन कूपमिएनर्स, बाउट बेघोर्स्ट और ल्यूक डी जॉन्ग ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वहीं, अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी, लियनार्डो पेरेडेज, गोंजालो मोंटियाल और लौटारो मार्टिनेज गोल करने में सफल रहे। एंजो फर्नांडीज गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल पाए।

यह भी पढ़ें: दोबारा लॉन्च होने जा रही 90’s की सुपरहिट Yamaha RX100, सड़कों पर फिर से राज करेगी हर दिल अजीज बाइक

FIFA 2022 Argentina Vs Netherlands: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), क्रिस्टियन रोमेरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस ओटामेंडी, नाहुएल मोलिना, मार्कोस एक्यूना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी।

नीदरलैंडस: एंड्रीज नोपर्ट (गोलकीपर), डेली ब्लाइंड, नाथन एके, वर्जिल वान डाइक (कप्तान), जुरियन टिम्बर, डेनजेल डम्फ्रीज, मार्टन डी रून, स्टीवन बर्गविजन, फ्रेंकी डी जोंग, कोडी गैक्पो, मेम्फिस डेपे।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.