FIFA 2022 Argentina vs Australia
FIFA 2022 Argentina vs Australia

Fifa 2022: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप (Fifa World Cup 2022) के दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया (Argentina vs Australia) को 2-1 से हरा दिया।

इस जीत (FIFA 2022 Argentina vs Australia) के साथ ही उसने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थाान पक्का कर लिया है। वहां उसका मुकाबला नीदरलैंड से होगा। दोनों के बीच यह मैच नौ दिसंबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने अपने 1000वें मैच को यादगार बनाया। उन्होंने शानदार गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई।

FIFA 2022 Argentina vs Australia: अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

ऑस्ट्रेलिया की टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराकर अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। लियोनल मेसी की कप्तानी अर्जेंटीना की टीम इस मैच को 2-1 से जीतने में सफल रही। अब क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला नीदरलैंड होगा। अर्जेंटीना ने 2014 विश्व कप के सेमीफाइनल में नीदरलैंड की टीम को शिकस्त दी थी। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी और जूलियन अल्वारेज ने गोल किए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खाते का गोल अर्जेंटीना के एंजो फर्नाडिज ने किया। गेंद उनके शरीर से लगकर अपने ही गोलपोस्ट में चली गई। इस तरह उन्होंने आत्मघाती गोल कर लिया।

FIFA 2022 Argentina vs Australia: लियोनल मेसी का गोल

लियोनल मेसी ने अपने करियर के 1000वें मैच में शानदार गोल किया। उन्होंने 35वें मिनट में शानदार गोल किया। मेसी ने विश्व कप के नॉकआउट मैचों में अपना पहला गोल किया। यह उनके पेशेवर करियर का 789वं गोल है। अर्जेंटीना की टीम मेसी के इस गोल की बदौलत मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 से आगे निकल गई है।

FIFA 2022 Argentina vs Australia: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: मैट रयान (कप्तान, गोलकीपर), मिलोस डीजेनेक, हैरी सौतार, काई राउल्स, अजीज बेहिच, आरोन मोय, जैक्सन इरविन, रिले मैक्ग्री, कीनू बैकस, मैथ्यू लेकी, मिशेल ड्यूक।

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, नहुएल मोलिना, रोड्रिगो डी पॉल, मार्कोस अकूना, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, एलेजांद्रो गोमेज, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेस्सी (कप्तान)।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.