Ambati Rayudu
Ambati Rayudu

क्रिकेट वर्ल्ड में अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में याद रखा जाएगा, जिसके पास टैलेंट तो भयंकर था, लेकिन वह खुद के साथ ही न्याय नहीं कर पाया। रायुडू की सबसे बड़ी दिक्कत उनका एटिट्यूड है।

बुरे बर्ताव की वजह से वह (Ambati Rayudu) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी साथी खिलाड़ी से भिड़ जाते हैं तो कभी अंपायर से उलझ जाते हैं। दो बार संन्यास ले चुके रायुडू मैदान पर कई बार सीमाएं लांघ चुके हैं। ऐसा ही फिर उन्होंने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Mushtaq Ali Trophy 2022) में किया। जहां वह बड़ौदा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी एक बार फिर मैदान पर भिड़ंत हो गई।

https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1580112537265541121

अर्जुन यादव से बीच मैदान झगड़ा

साल 2006 में हैदराबाद के खिलाड़ी अर्जुन यादव के साथ मैदान पर हुआ रायुडू (Ambati Rayudu) का झगड़ा काफी चर्चित रहा। अर्जुन यादव रायुडू के पीछे विकेट लेकर दौड़े थे। आईपीएल में हरभजन सिंह के साथ बीच मैदान पर बहस, इन सब विवादों ने रायुडू के क्रिकेट के रिकॉर्ड को कभी चर्चा का विषय ही नहीं बनने दिया।

IPL में हरभजन सिंह से भिड़ गए थे

आईपीएल-9 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए रायुडू (Ambati Rayudu) अपने ही साथ हरभजन सिंह से भिड़ गए थे। भज्जी की एक गेंद पर रायुडू चौका रोकने में असफल रहे। यह देखकर हरभजन सिंह गुस्सा गए तो रायुडू भी भड़क उठे। दोनों लगभग आमने-सामने आ चुके थे। अगर हरभजन खुद को शांत न करते तो विवाद बढ़ते देर नहीं लगती।

यह भी पढ़ें: गब्बर की कप्तानी में भारत की दहाड़! 2-1 से जीती सीरीज, 19 साल पुराने रिकॉर्ड को किया बराबर

बुजुर्गों से मारपीट का आरोप

साल 2018 में रायुडू पर बुजुर्ग के साथ धक्का-मुक्की का आरोप लगा था। रायुडू इस दौरान तेज गति से कार चला रहे थे। तभी सुबह सैर पर निकले कुछ वरिष्ठ नागरिकों को उनकी कार से धक्का लगा। इसके बाद विरोध जताने पर रायुडू कार से बाहर निकले और बुजुर्ग से हाथापाई पर उतर आए थे।

यह भी पढ़ें: Tiago EV की बुकिंग के साथ Tata दे रहा जबरदस्त ऑफर, 20 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

20 साल पहले किया था डेब्यू

2002 में पहला फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले 37 वर्षीय रायुडू ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में मौजूदगी दर्ज की है। 2012 से 2014 तक बड़ौदा के साथ दो साल के कार्यकाल के अलावा हैदराबाद, आंध्र और विदर्भ का प्रतिनिधित्व किया है।

दो बार ले चुके हैं संन्यास

इससे पहले अंबाती रायुडू ने आईपीएल 2022 के दौरान संन्यास लेने की बात कहकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि कुछ घंटों बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था, इससे पहले 2019 में वर्ल्ड कप के दौरान नहीं चुने जाने के बाद उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद के साथ उनके मतभेद सामने आए थे। बाद में फैसला वापस ले लिया था।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.