Placeholder canvas

मुंबई पर हार की हैट्रिक का खतरा, केकेआर के सामने होगी ये चुनौती

आईपीएल 2022 का 14वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच कल शाम 7.30 बजे एमसीए स्टेडियम पुणे में होगा। मुंबई की शुरुआत इस सीजन में बेहद खराब रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स को अभी आईपीएल 2022 में खाता खोलना है। आईपीएल में पांच बार के चैंपियन मुंबई ने इस सत्र में अभी तक अपने दोनों मैच गंवाये हैं। जबकि कोलकाता की टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें 2 में जीत दर्ज की है। कल मुंबई की टीम जब मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य पहली जीत हासिल करने पर होगा। जबकि कोलकाता की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

कोलकाता और मुंबई के हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों टीमें 29 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 22 बार जीत दर्ज की है। वहीं कोलकाता ने 7 मुकाबलों में जीते है। पिछले रिकॉर्ड के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है। दोनों ही टीमों में कई जबरदस्त खिलाड़ी हैं और यह मैच बेहद रोमांचक होने की संभावना है।

I

हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी मुंबई

पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस सत्र में अभी तक दो मुकाबले खेले है और दोनों में हार का मुंह देखना पड़ा है। मुंबई ने अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेला। दिल्ली ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया। इसके बाद मुंबई ने दूसरा राजस्थान रॉयल्स के साथ खेला। मुंबई दूसरा मैच भी 23 रन से हार गई। कप्तान रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिये कई क्षेत्रों में सुधार चाहेंगे।

संभावित अंतिम एकादश
कोलकाता नाइट राइडर्स : वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नारायण, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।


मुंबई इंडियंस : इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, डेनियस सैम्स, टिमाल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
कोलकाता नाइट राइडर्स: एरॉन फिंच, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत, नितीश राणा, प्रथम सिंह, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अशोक शर्मा, पैट कमिंस, रसिक डार, शिवम मावी, टिम साउदी, उमे