IMG 01062022 133335 800 x 400 pixel
IMG 01062022 133335 800 x 400 pixel

केके सिंपल लाइफ जीना पसंद करते थे लेकिन वह गाड़ियों के बेहद शौकीन थे। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक गाड़ियां शामिल थी। हाल ही में उन्होंने नई कार खरीदी थी। तो चलिए आपको केके के कार कलेक्शन, नेट वर्थ और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

कई भाषाओं में गाए गाने

केके दिल्ली के रहने वाले थे और उनका घर यही था। उन्होंने ग्रेजुएशन तक अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सिंगिंग में अपना सफल करियर बनाया। केके सिर्फ हिंदी भाषा तक सीमित नहीं थे। सिंगर ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, मलयालम, बंगाली और गुजराती भाषाओं में भी गाने गाए हैं। केके हर भाषा में गाना पसंद करते थे और उनकी आवाज के सभी मुरीद थे।

महंगे सिंगर्स में थे शुमार

सिंगर केके म्यूजिक इंडस्ट्री में सालों से काम कर रहे हैं और अब तक न जाने कितने गाने उन्होंने गा दिए थे। गानों के अलावा केके लाइव कॉन्सर्ट भी करते थे और इसके लिए सिंगर 10 से 15 लाख फीस चार्ज करते थे। तो वहीं एक गाने के लिए केके 5 से 6 लाख रुपये फीस लिया करते थे।

करोड़ों की संपत्ति के थे मालिक

केके का घर बेहद आलीशान है और उन्हें घुड़सवारी का भी शौक था। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो सिंगर 1.5 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर की कुल संपत्ति 50 करोड़ के आस-पास थी। केके अपने पीछे पत्नी ज्योति कृष्णा और दो बच्चों तमारा और नकुल को छोड़ गए हैं।

कारों का था खूब शौक

केके को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक था। उनके कार कलेक्शन में Jeep cherokee, mercedes BenZ A Class और Audi RS5 थी। इसी साल उन्होंने Audi RS5 खरीदी थी, जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.