tttttttttt
tttttttttt

अक्सर देखा जाता है कि महीने की आखिरी तारीख आने से पहले ज्यादातर लोगों को बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। इन लोगों के ऊपर किसी ना किसी का कर्जा चढ़ा रहता है। कहा जाता है कि ऐसे हालात में अगर घर में कुछ चीजें लाकर रख दी जाएं तो आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई है, जिनको घर में लाने से घर में खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते है उन चमत्कारी चीजों के बारे में…

मां लक्ष्मी की कृपा से खूब होगी धनवर्षा

(1) लघु नारियल
लघु नारियल सामान्य नारियल की तुलना में बहुत छोटा होता है। इस नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस लघु नारियल को घर में रखने से मां लक्ष्मी खुश होती है। कहा जाता है कि इस घर में रखने से अन्न भंडार में कभी कमी नहीं आती है।

(2) कछुआ
अक्सर कई लोग कई प्रकार के धातु के कछुए बनवाते है। शास्त्रों में कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि धातु का कछुआ घर में रखने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होगी।

(3) कमलगट्टे की माला
अगर आपका परिवार भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है तो इसके लिए आपको वास्तु शास्त्र की मदद लेनी पड़ेगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कमलगट्टे की माला से धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं। इस माला को रोजाना जय श्री राम के नाम का 108 बार जाप करें।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.