Placeholder canvas

अब बिहार से दिल्ली-मुंबई के लिए चलेगी वंदे भारत एक्स्प्रेस, 14 घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली

बिहार वासियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आपको बता दें कि अब बिहार से मुंबई और दिल्ली का सफर और असर होने वाला है क्योंकि जल्द ही बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का परिचालन शुरू हो जाएगा।

पहले जहां लोगों को दिल्ली जाने के लिए 20-22 घंटे समय रहते थे अब महज 14 से 15 घंटे में दिल्ली का सफर पूरा हो जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व मध्य रेलवे (ECR) में 10 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव भी लाया गया है। इसमें उत्तर बिहार से दो ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस को सोनपुर रेल मंडल के बरौनी और समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से चलाने की योजना है।

दोनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेंगी। वंदे भारत एक्सप्रेस को उत्तर बिहार से सेमी हाई स्पीड ट्रेन के रूप में चलाकर यात्री 14 से 16 घंटे में उत्तर बिहार से दिल्ली पहुंच सकेंगे। फिलहाल, उत्तर बिहार से दिल्ली का सफर 18 से 20 घंटे में होता है इसके लिए रेलवे ट्रैक के जीर्णोद्धार और रखरखाव के कार्य पर जोर दिया जा रहा है। वही, मार्ग पर पड़ने वाली पुलियों की लाइन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 10 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव किया गया है।

उत्तर बिहार से दिल्ली और मुंबई के लिए दो ट्रेनें हैं। इसके लिए सिंगल लाइन को तेजी से डबल किया जा रहा है।वंदे भारत एक्सप्रेस में मेमू रेक का इस्तेमाल किया जाएगा। वर्तमान में, मेमू रेक का उपयोग स्थानीय रूप से यात्री ट्रेनों के साथ-साथ महानगरों में मेट्रो ट्रेनों में भी किया जाता है। मेमू रैक के लिए अलग इंजन