Placeholder canvas

भगवान शिव को भूलकर भी ना चढ़ायें टूटे चावल, वरना हो जाएगा अनर्थ

देवों के देव महादेव के प्रिय महीना सावन शुरू हो चुका है। कहते हैं इस महीने जो भी शिव भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ शिवपूजन करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से भी शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन, कुछ चीजों ऐसी है जिन्हें भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं हो पाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही शिव पूजा के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भगवान शिव का अभिषेक

भगवान शिव का अभिषेक आप लौटे में जल भर कर सकते हैं लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें की कभी भी शंख में जल भरकर शिवजी का अभिषेक नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने शंखचूड नामक असुर का वध किया था। उसी की हड्डियों से शंख का निर्माण हुआ था। इसलिए भगवान शिव की पूजा में शंख का उपयोग नहीं करना चाहिए।

टूटे चावल न चढ़ाएं

भगवान शिव को हमेशा अक्षत चढ़ाने चाहिए अक्षत यानी की साबूत चावल भगवान शिव को भूलकर भी टूटा चावल नहीं चढ़ाना चाहिए। दरअसल टूटा हुआ चावल पूर्ण नहीं होता है इसे अशुद्ध माना जाता है। इसलिए यह शिवजी को अर्पित नहीं करना चाहिए।